{"_id":"6053aaaf8ebc3e58ff462aa7","slug":"lic-workers-on-strike-city-office-news-ali258973081","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीओ के विरोध में हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीओ के विरोध में हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलआईसी का आईपीओ लाने व एक अगस्त 2017 के वेतन समझौते को लागू न करने के विरोध में एलआईसी कर्मी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। अधिकारियों व कर्मचारियों ने फेडरेशन ऑफ एलआईसी क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन, अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन, नेशनल फेडरेशन ऑफ क्लास टू ऑफिसर तथा आल इंडिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मसूदाबाद स्थित मंडल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को जमकर कोसा।
कर्मचारी नेता सचिन जैन ने कहा कि सरकार की सोच पूंजीवादी है और वह कारपोरेट के इशारे पर देश के सार्वजनिक संस्थानों को औने पौने दाम पर बेचने पर तुली है। अरुण जौहरी ने कहा कि सरकार देश के सार्वजनिक क्षेत्र को बर्बाद करने का कुचक्र रच रही है। पेंशनर एसोसिएशन के जेपी माहेश्वरी ने कहा कि एलआईसी भ्रष्टाचार मुक्त संस्थान है। क्लास वन फेडरेशन के अध्यक्ष दुष्यंत सेंगर व राजकुमार ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार की नीतियों के विरुद्ध है।
इस मौके पर जाहिद कमाल, आरपी सिंह, आरबी सिंह, देवेंद्र पाल, रश्मि, नवल उपाध्याय, विजय एम लाल, अजय भटनागर, प्रमोद उपाध्याय, अजय कपूर, अशोक, सुशील शर्मा, नरेंद्र पचौरी, अशोक, सुरेश, गिरी, वेद अंकित, अनिल, प्रेम, सर्वेश और राजीव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संचालन महासचिव ललित शर्मा ने किया।