फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Legislator to be called Netaji SC woman willing to marry

विधायक कहलाने के लिए एससी महिला से विवाह को तैयार नेताजी

Sat, 20 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 20 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Legislator to be called Netaji SC woman willing to marry
meghraj singh - फोटो : amar Ujala
सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के लिए पिछड़ा वर्ग के दो नेताओं ने अनुसूचित जाति की युवती से शादी कर पत्नी के जरिए विधायक कहलाने की तैयारी शुरू कर दी है। एक ने पत्नी की सहमति से दूसरा विवाह कर भी लिया है तो दूसरे ने एससी युवती से दहेज रहित विवाह का प्रस्ताव फेसबुक, वाट्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर डाला है। दोनों ही नेता जिला पंचायत सदस्य हैं। एससी युवती से शादी के साथ ही बड़े राजनीतिक दल से टिकट की जुगत में भी यह दोनों नेता लगे हैं।
विज्ञापन

 
विधान सभा क्षेत्र इगलास आरक्षित है। जिला पंचायत सदस्य रवेंद्र कुमार उर्फ पाली भैया पिछड़ा वर्ग से आते हैं। सुरक्षित सीट पर वह चुनाव लड़ नहीं सकते, ऐसे में उन्होंने एससी युवती से शादी कर पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया है।
विज्ञापन


दूसरे जिला  पंचायत सदस्य हैं मेघराज सिंह। वह भी पिछड़ा वर्ग से आते हैं। आरक्षित सीट पर खुद को विधायक कहलाने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी को राजी कर एससी युवती से दूसरा विवाह भी कर लिया है। दोनों ही लगातार जनता के बीच में पहुंच रहे हैं। किसी ने पूछा भी कि सीट तो आरक्षित है तो गर्व से पत्नी को चुनाव लड़ाने की बात बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान सभा क्षेत्र सुरक्षित होने के कारण खुद चुनाव नहीं लड़ सकता। इस कारण फैसला किया कि एससी युवती को जीवन संगिनी बनाकर विधायक का चुनाव लड़ाऊंगा। सोशल मीडिया पर विवाह का प्रस्ताव पोस्ट किया है। पत्नी को विधायक बनाकर समाजसेवा करूंगा।    

         - रवेंद्र कुमार उर्फ पाली भैया सदस्य जिला पंचायत

पत्नी की सहमति से एससी युवती से दूसरा विवाह कर लिया है। जनता के बीच हूं। लोगों की सेवा कर रहा हूं। गांव गांव जनसंपर्क चल रहा है। पत्नी को विधानसभा का चुनाव लड़ाऊंगा। अभी तो एक नेताजी के साथ फैजाबाद के रास्ते पर हूं। लौटकर और बात होगी।
     - मेघराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed