{"_id":"67652711e0b2dded1c0fb92a","slug":"lawyers-wrote-letters-with-blood-in-support-of-justice-yadav-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Justice Yadav: समर्थन में उतरा क्रांतिकारी अधिवक्ता संघ, सीजेआई-लोकसभा अध्यक्ष को लिखे खून से पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Justice Yadav: समर्थन में उतरा क्रांतिकारी अधिवक्ता संघ, सीजेआई-लोकसभा अध्यक्ष को लिखे खून से पत्र
Fri, 20 Dec 2024 01:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:43 PM IST
सार
क्रांतिकारी अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जस्टिस यादव के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में लाई गई तो अधिवक्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतरेंगे। जरूरत पड़ने पर महाभियोग लाने के पक्षधर सांसदों व अन्य लोगों के घरों को घेरकर उनके घरों पर कालिख पोतेंगे।
विज्ञापन
क्रांतिकारी अधिवक्ता एकता संघ द्वारा खून से चिट्ठी लिखते पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव के समर्थन में क्रांतिकारी अधिवक्ता संघ उतर आया है। अधिवक्ताओं ने सीजेआई और लोकसभा अध्यक्ष के लिए खून से पत्र लिखकर उनके बयान का समर्थन किया है।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने जस्टिस यादव के खिलाफ महाभियोग लाने एवं प्रशांत भूषण द्वारा की गई शिकायत को खारिज कराने की मांग की है। संघ के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र कुमार वर्मा, अशोक शर्मा, नवरत्न गुप्ता और सुधा शर्मा ने कहा कि न्यायाधीश शेखर कुमार यादव का बयान वर्तमान परिदृश्य की हकीकत है।
विज्ञापन
संघ के अध्यक्ष एवं युवा अधिवक्ता सौरभ चौधरी, सचिव अर्जुन उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि यदि जस्टिस यादव के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में लाई गई तो अधिवक्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतरेंगे। जरूरत पड़ने पर महाभियोग लाने के पक्षधर सांसदों व अन्य लोगों के घरों को घेरकर उनके घरों पर कालिख पोतेंगे। युवा अधिवक्ता जितेंद्र बघेल, मोहित चौधरी, संगीता शर्मा, रामकुमार गुप्ता, मोहित चौधरी आदि ने ने खून से हस्ताक्षर कर न्यायाधीश शेखर कुमार यादव का समर्थन किया है।
विज्ञापन