फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   land mafia sold non ZA land

अलीगढ़ः भूमाफिया ने बेची नॉन जेडए जमीन, जांच में खुला राज, मुकदमे की तैयारी

Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
land mafia sold non ZA land
अतरौली नगर पालिका में एक भूमाफिया ने सरकारी सरपरस्ती के चलते नॉन जेडए में दर्ज भूमि को ही बेच डाला। इस मामले की शिकायत डीएम से हुई। इसके बाद जांच हुई। जांच में फर्जीवाड़े का राज खुल गया। एसडीएम अतरौली ने नगर पालिका की जमीन पर कब्जा लेकर अपना बोर्ड लगा दिया है। इधर, आरोपी भूमाफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

अतरौली नगर पालिका क्षेत्र के पट्टी नजफ खां अंदर चुंगी क्षेत्र में गाटा संख्या 278 में 0.115 हेक्टेयर व गाटा संख्या 1170 में 0.068 हेक्टेयर भूमि नॉन जेएड में दर्ज है। तहसील कर्मचारियों से साठगांठ कर इस जमीन पर पिछले दिनों कुछ भूमाफिया ने कब्जा कर इसे बेच दिया। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम ने जांच के आदेश दिए। तहसील स्तर से जांच हुई तो सामने आया कि दोनों गाटाओं की जमीन नॉन जेडए में दर्ज है। मगर, इस पर साहब सिंह निवासी सरायवली, अतरौली के नाम ये दोनों गाटा अंकित हैं। इस पर एसडीएम अतरौली पंकज कुमार ने तत्काल दोनों गाटाओं की भूमि को कब्जे में लेकर नगर पालिका को दे दिया। आरोपी भू माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। एसडीएम अतरौली पंकज कुमार के मुताबिक आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जमीन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed