फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lady employee allegation officer over molestation

यूपी: महिला कर्मचारी का अधिकारी पर आरोप, बोलीं- गंदी नीयत रख घर आने की करता है बात

Sat, 27 Jul 2019 08:01 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 27 Jul 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
Lady employee allegation officer over molestation
रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media (File Photo)

रेलवे जंक्शन के इंजीनियरिंग विभाग के एक बड़े अधिकारी पर ऑफिस में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी और मानसिक तौर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला कर्मचारी का आरोप है कि अधिकारी कामकाज के बहाने घर आने की बात कहता है। इंकार करने पर काम को लेकर मानसिक तौर पर उत्पीड़ित किया जाता है। इधर, अधिकारी ने सभी आरोप बेबुनियाद बताए हैं। रेलवे के उच्चाधिकारियों ने मामले में जांच बैठा दी है। 
विज्ञापन


महिला कर्मचारी द्वारा उच्चाधिकारियों को सौंपे शिकायती पत्र के अनुसार इंजीनियरिंग विभाग में तैनात अधिकारी अपने पद का फायदा उठाते हुए उसका उत्पीड़़न कर रहा है। कामकाज के लिए अक्सर घर आने की बात कहता है। इंकार करने पर वह प्रताड़ित करता है। काम में कमियां निकालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा गया है। बात न मानने पर विभागीय कार्रवाई कर नौकरी तक छीनने की धमकी देता है।

आरोपी अधिकारी का कहना है कि महिला कर्मचारी ऑफिस में तैनात है। वह समय से ऑफिस नहीं आती। अपने कामकाज को लेकर लापरवाही बरतती है। इस संबंध में उसे कहा गया तो उसने यह आरोप लगाए हैं। जो भी जांच होगी उसमें सहयोग किया जाएगा।

सीपीआरओ, एनसीआर अजीत कुमार सिंह के अनुसार अधिकारी पर आरोप लगे हैं। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed