फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Labs found running without LT and pathologist, notice issued

Aligarh News: बिना एलटी व पैथोलॉजिस्ट के चलते हुए मिलीं लैब, नोटिस जारी

Wed, 17 Apr 2024 05:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Labs found running without LT and pathologist, notice issued
अलीगढ़ रोड ​स्थित एक पैथोलॉजी लैब पर छापा मारते स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
जिले में लाइसेंस, पंजीकरण, एलटी और पैथोलॉजिस्ट के बिना चल रहीं पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकारियों ने बागला संयुक्त जिला अस्पताल के आस-पास स्थित लगभग आधा दर्जन पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई लैब बिना लाइसेंस, पंजीकरण, पैथोलॉजिस्ट व एलटी के चलते हुए मिलीं। इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन





एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल व डॉ. राजीव राय के नेतृत्व में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बागला संयुक्त जिला अस्पताल के आस-पास स्थित ऊं शांति पैथोलॉजी, बांके बिहारी पैथ लैब, पचौरी एक्स-रे पैथोलॉजी, कृष्णा पैथोलॉजी, एमपी सिंह लैब, महामाया पैथोलॉजी, ओम डायग्नोस्टिक, एलडीएफ पैथोलॉजी व सांइटिफिक पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा।
विज्ञापन



जांच में पाया गया कि अधिकांश लैब बिना लाइसेंस और पंजीकरण के ही चल रही थीं। किसी भी लैब पर एलटी व पैथोलॉजिस्ट मौजूद नहीं मिले। रिसेप्शनिस्ट द्वारा ही लैब पर आने वाले मरीजों की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे थे। इस पर लैब संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्हें दो दिन के अंदर लैब से संबंधित दस्तावेज और नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई छापेमारी से लैब संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed