{"_id":"58a0b9994f1c1b5a33d84645","slug":"keshav-atul-and-neeraj-expelled-from-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव, अतुल एवं नीरज भाजपा से निष्कासित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव, अतुल एवं नीरज भाजपा से निष्कासित
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 13 Feb 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के तीन बागी नेताओं पर पार्टी का गाज गिर गई है। मतदान के अगले ही दिन पार्टी ने बरौली से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले जिला उपाध्यक्ष केशव बघेल, जिला मंत्री अतुल गुप्ता एवं रालोद से बरौली के प्रत्याशी बने नीरज शर्मा को छह साल के निष्कासित कर दिया है।
टिकट की घोषणा होने के बाद कई भाजपा नेताओं ने बगावत कर दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया था। भाजपा जिला उपाध्यक्ष केशव बघेल बरौली विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। जबकि नीरज शर्मा बरौली में ही रालोद के प्रत्याशी हैं। वहीं अतुल गुप्ता पर अतरौली में सपा का साथ देने का आरोप है।
भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने तीनों नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पार्टी बदलने के बाद स्थानीय इकाई द्वारा प्रदेश नेतृत्व से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की शिकायत की गई थी। गौर तलब हो कि छर्रा एवं कोल विधान सभा क्षेत्र में भी टिकट नहीं मिलने से कुछ नेता नाराज हुए थे और चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी कर दिया था, लेकिन बाद में भाजपा के शीर्ष नेताओं के समझाने के बाद नामांकन वापस ले लिया था।