फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karni Sena Karyakarta Sammelan in Aligarh

करणी सेना कार्यकर्ता सम्मेलन: एएमयू में हो दुर्गा पूजा, हटे जिन्ना की तस्वीर, अलीगढ़ का नाम हो हरिगढ़

Sun, 28 Sep 2025 09:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 09:36 PM IST
सार

करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू ने कहा कि एएमयू में दुर्गा पूजा की तैयारी करें। जिन्ना का कोई प्रतीक इस देश में नहीं रहना चाहिए। एएमयू से जिन्ना की तस्वीर भी हटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ नहीं हुआ तो सांसद और विधायक के कार्यालयों का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
Karni Sena Karyakarta  Sammelan in Aligarh
संबोधित करते अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू - फोटो : संवाद

विस्तार

करणी सेना की ओर से अलीगढ़ के गूलर रोड स्थित एक पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 'वी लव सनातन' का पोस्टर जारी किया गया। मुख्य अतिथि करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू ने कहा कि जब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नमाज हो सकती है, तो दुर्गा पूजा क्यों नहीं? उन्होंने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


सूरज पाल सिंह अम्मू ने कहा कि एएमयू में दुर्गा पूजा की तैयारी करें। जिन्ना का कोई प्रतीक इस देश में नहीं रहना चाहिए। एएमयू से जिन्ना की तस्वीर भी हटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ नहीं हुआ तो सांसद और विधायक के कार्यालयों का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि आई लव मुहम्मद के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

गूलर रोड स्थित एक लॉज में करणी सेना द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम में वी लव सनातन के पोस्टर लेकर बैठी महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजीव चौहान ने कहा कि पंचायत और विधानसभा चुनावों में करणी सेना के प्रत्याशी उतारे जाएंगे। प्रदेश महामंत्री ओमवीर सिंह ने विधानसभा चुनाव में दमदार उम्मीदवार उतरने का ऐलान किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान पर कभी आंच आई तो करणी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।

शस्त्र पूजन के दौरान जोरदार जयकारे लगे। भारतीय सिसौदिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ तलवारबाजी की। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री संदीप सिंघल, महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुषी सिंह, बृज क्षेत्र अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed