{"_id":"65e46a5a09aacb699705f71c","slug":"kanwariyas-will-be-forced-to-climb-out-of-the-mud-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कीचड़ में से निकलने को मजबूर होंगे कांवड़िए, जिरौली धूम सिंह-लौहगढ़ पर है गंदे पानी का जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कीचड़ में से निकलने को मजबूर होंगे कांवड़िए, जिरौली धूम सिंह-लौहगढ़ पर है गंदे पानी का जलभराव
Sun, 03 Mar 2024 05:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 05:47 PM IST
सार
रामघाट-कल्याण मार्ग पर गांव जिरौली धूम सिंह में कीचड़ युक्त पानी भरा होने से महाशिवरात्रि पर कावड़ियों को निकलने में भारी परेशानी हो सकती है। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण लोहगढ़ तिराहे के पास भी काफी समय से घरों की नालियों का खारिज पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
जिरौली धूमसिंह में सड़क पर भरा कीचड़ युक्त पानी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
8-9 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है। नरौरा से कांवड में गंगा जल लेकर श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए जिरौली धूम सिंह से होकर निकलते हैं। सड़क पर कीचड़ युक्त पानी का जलभराव है। इस बार कांवड़ियों को कीचड़ में से ही निकलने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट-कल्याण मार्ग पर गांव जिरौली धूम सिंह में कीचड़ युक्त पानी भरा होने से महाशिवरात्रि पर कावड़ियों को निकलने में भारी परेशानी हो सकती है। जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण लोहगढ़ तिराहे के पास भी काफी समय से घरों की नालियों का खारिज पानी भरा हुआ है। इस मार्ग से लाखों श्रद्धालु रामघाट नरौरा से गंगा जल लेकर महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को निकलते हैं।
विज्ञापन
अगर इस जलभराव का निराकरण नहीं किया गया, तो कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। युवा पहल के अध्यक्ष इंजी हिमांशु मित्तल गुप्ता ने कहा कि यदि जल निकासी करके यह मार्ग सही नहीं कराया गया तो कांवड़ियों को भारी परेशानी होगी। उन्होंने एसडीएम से शिकायत कर समाधान की मांग की है।