फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kalyugi son sets mother on fire in police station

UP: कलयुगी पुत्र ने मां को थाने में लगाई आग, महिला की मौत , बेटा हिरासत में

Tue, 16 Jul 2024 04:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 04:09 PM IST
सार

अलीगढ़ के थाना खैर में एक पुत्र ने अपनी मां को आग लगा दी। मां चिल्लाती रही। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंबल आदि से आग को बुझाने की कोशिश की, जब तक महिला काफी जल चुकी थी। महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kalyugi son sets mother on fire in police station
आग बुझाते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जिस मां ने बेटे को नौ माह तक अपने गर्भ में रखा और जन्म के समय असहनीय दर्द बर्दाश्त किया, उसी कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को थाना परिसर में आग लगा दी। मां चिल्लाती रही और आग की लपटें बढ़ती गईं। पुलिसकर्मियों ने कंबल आदि से आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया। महिला को नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर अलीगढ़ रेफर कर दिया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला 80 फ़ीसदी से अधिक जल चुकी थी। वहीं पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि हेमलता का अपने पति के मामा यानी परिजनों से कब्जे और जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले को लेकर एक एफआईआर लिखवाई गई और उसमें चार्जशीट लग गई चुकी है। इसमें आज दोनों पक्षों को इसलिए बुलवाया गया था कि इन्हें मकान चाहिए तो किसी और जगह बनवा दो। इनमें पैसों को लेकर बात चल रही थी, पर यह पैसे को लेकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाए। महिला वहां से बाहर गई, उसके बेटे ने लाइटर से आग लगा दी। आग लगाने का पूरा वीडियो थाने के सीसीटीवी कैमरे में है, वीडियो फुटेज को महिला के परिवार वालों को दिखा दिया गया है। जब तक पुलिस वाले बेटे को रोक पाते, तब तक उसने मां को आग लगा दी। आग बुझाने की पुलिसकर्मियों ने भरपूर कोशिश की, जिसमें पुलिसकर्मी के हाथ भी जले हैं। महिला को अस्पताल ले जाया गया है, जहां महिला की हालत सही है, डॉक्टर ने बताया है कि महिला लगभग 40 फीसदी जली है। पीड़िता के परिवारीजन अगर किसी पर आरोप लगाते हुए शिकायत देते हैं, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। महिला एक-दो बार पहले भी मामले को लेकर थाने आ चुकी है, पुलिस ने जाकर मौके पर जांच भी की। इनमें केवल कब्जे को लेकर विवाद है। मामले की सीनियर अधिकारी जांच करेगा, अगर परिवारीजन मामले में कोई एफआईआर करेंगे तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ खैर ने बताया कि 16 जुलाई को दो पक्षों के मध्य पारिवारिक विवाद का निस्तारण कराया जा रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर पुत्र ने मां पर हमला कर दिया और आग लगा दी। वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। इस बीच पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे अस्पातल में भर्ती कराया। हमलवार पुत्र से पूछताछ की जा रही है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना किया गया। महिला ने अपने रिश्तेदारों के विरुद्ध छेड़छाड़ व मारपीट का अभियोग पंजीकृत कराया था, जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed