फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kalwe Sadik

भड़का कर वोट लेने की चाल है दादरी कांडः कल्बे सादिक

Mon, 05 Oct 2015 01:53 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 05 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
भड़का कर वोट लेने की चाल है दादरी कांडः कल्बे सादिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। दादरी के अखलाक की हत्या के पीछे राजनीतिक फायदा लेने की सोच है। जज्बात भड़काकर कुछ लोग वोट हासिल करना चाहते हैं। ऐसे किसी कांड में आप एक इंसान को तो मार सकते हो, लेकिन मुसलमान को नहीं। यह कहना है शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का। उन्होंने कहा कि पलटकर जवाब न देने का नाम मुसलमान है। मुसलमान अत्याचार के खिलाफ लड़ता है धर्म के खिलाफ नहीं। रविवार को अलीगढ़ में एक मजलिस को खिताब करने आए मौलाना कल्बे सादिक ने पत्रकारों से कहा कि दादरी के अखलाक की हत्या सियासी फायदा लेने के लिए की गई है। पहले दिन से अब तक सिर्फ सियासत हो रही है। उन्होंने कहा कि गाय हिंदू-मुसलमान सब के लिए बराबर का दर्जा रखती है। लेकिन उसे दूसरा ही रूप दिया जा रहा है। शक की बुनियाद पर मर्डर कर दिया जाता है। लोकसभा चुनावों के दौरान साक्षी महाराज ने हिंदुस्तान से मुसलमानों को खत्म करने की बात कही थी इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आप किसी एक इंसान को मार सकते हो, लेकिन मुसलमानों को नहीं। मुसलमान की इंसानियत कभी नहीं मर सकती। मुसलमानों ने कभी भी धर्म के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी है। इतिहास को पलटकर देखा जा सकता है। जो भी लड़ाई लड़ी गई वो अत्याचार के खिलाफ हुई है। दादरी कांड पर पीएम मोदी की खामोशी पर उनका कहना था कि उनकी चुप्पी पर हम भी चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed