फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Junior doctors' strike, lives of serious patients in danger

अलीगढ़ः जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल ...खतरे में गंभीर मरीजों की जान

Wed, 08 Dec 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Junior doctors' strike, lives of serious patients in danger
जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती न होने पर पं. दीनदयाल अस्पताल पहुंचा मरीज बोधीराम। - फोटो : CITY OFFICE
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जयगंज के 35 वर्षीय कौशल को लेकर परिजन पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचे। कौशल बेहोश थे और मुश्किल से सांसें ले पा रहे थे। इमरजेंसी के डॉ. अंकुर कौशल मरीज को देख ही रहे थे कि दादों के आलमपुर के 55 वर्षीय रईस को लेकर परिजन पहुंच गए। रईस भी बेहोशी की हालत में थे। उसी समय कासगंज के सोरो थाना क्षेत्र के उरहैर पुख्ता गांव के 35 वर्षीय बोधीराम को लेकर 108 एंबुलेंस पहुंची। लगातार मरीजों की बढ़ती भीड़ देखकर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर एवं स्टाफ के पसीने छूट रहे थे।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण गंभीर मरीजों की जान खतरे में पड़ गई है। जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। उनको हॉयर सेंटर, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में भेजा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इन अस्पतालों में गंभीर मरीज पहुंच रहे हैं, जिनको चिकित्सक जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर देते थे। परिस्थितियों को देखकर पं. दीनदयाल अस्पताल में मरीजों को डरते-डरते भर्ती किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर परिजनों से हस्ताक्षर कराया जा रहा है, ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर बचाव किया जा सके। इमरजेंसी के चिकित्सक डॉ. अंकुर कहते हैं कि जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल के कारण इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। कई मरीज तो बेहद गंभीर अवस्था में आ रहे हैं। सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार शाम तक दीनदयाल में करीब 65 मरीज भर्ती हुए हैं। इसी अवधि में मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में 85 मरीज पहुंचे हैं। अलीगढ़ के अतिरिक्त हाथरस, कासगंज के मरीज भी आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के पास प्राइवेट अस्पतालों के एजेंट मंडरा रहे हैं और नाजुक स्थिति का नाजायज फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

तीमारदार बोले
बेहोशी की हालत में पहुंचे जयगंज के कौशल के भाई ने बताया कि कल से बुखार है। आज उल्टी होने के बाद बेहोश हो गए। हम लोग लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां हड़ताल की बात कहकर लौट दिया गया। अब दीनदयाल अस्पताल में लेकर आया हूं। दादों थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी रईस भी बेहोशी की हालत में आए हैं। उनके भतीजे शकील का कहना है कि पहले जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गया था लेकिन वहां से दीनदयाल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। चाचा को कल बुखार आया था और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वह कल से बेहोशी की हालत में हैं। इसी तरह कासगंज के सोरो थाना क्षेत्र के उरहैर पुख्ता गांव निवासी बोधी राम को लेकर परिजन 108 एंबुलेंस से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पहुंचे। बोधी राम के भाई अजय पाल ने बताया कि गांव में कुछ लोगों ने उनके भाई को बेरहमी से पिट कर फेंक दिया। पैर बुरी तरह टूट गया है। गांव से सोरो और वहां से कासगंज उपचार के लिए पहुंचे, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों ने हड़ताल की बात कहकर गेट से ही वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार गिरने से दो मजदूर जख्मी, अस्पताल में हड्डी के डॉक्टर नहीं
महावीरगंज में भवन का दीवार गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भाजपा महावीरगंज मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। दीवार गिरने से धनीपुर मंडी निवासी 38 वर्षीय मुनेश एवं डोरीनगर निवासी 42 वर्षीय रामवीर घायल हो गए। उनके सिर, चेहरे, छाती, पेट एवं पैर में गंभीर चोट है। जिला अस्पताल में वर्तमान में हड्डी के डॉक्टर छुट्टी पर हैं। सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। डॉक्टर दोनो मरीजों को दीनदयाल अस्पताल में रेफर करने पर विचार कर रहे थे।
जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर तो क्या कर रहे सीनियर
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में इस बात की चर्चा खूब है कि जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं तो सीनियर डॉक्टर क्या कर रहे हैं। क्या वह कुछ मरीजों को नहीं देख सकते हैं। मेडिकल कॉलेज क्या जूनियर डॉक्टरों से ही चलता है। लोग यह भी कह रहे हैं कि जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद उपजे हालात को देखते हुए सीनियर डॉक्टरों को आपात स्थिति संभालने का प्रयास करना चाहिए।
जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण इमरजेंसी एवं ओपीडी में मरीजों की संख्या कुछ बढ़ गई है। 12 बेड का आईसीयू में जगह नहीं है। हमलोग मरीजों को बेहतर उपचार देने की कोशिश कर रहे हैं।

- डॉ. अनुपम भास्कर, सीएमएस, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय
जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सीएमएस को पत्र लिखकर मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।
- डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed