फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   junior doctor beaten in jn medical college aligarh

जेएन मेडिकल कॉलेजः जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट, रैगिंग का भी आरोप 

Thu, 20 Jun 2019 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
junior doctor beaten in jn medical college aligarh
aligarh muslim university - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के एक जूनियर छात्र ने अपने सीनियर पर मारपीट एवं रैगिंग का आरोप लगाया है। छात्र ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पोर्टल पर शिकायत की है। मंत्रालय से विभाग में फोन आ गया है। इसकी वजह से यूनिवर्सिटी में खलबली मच गई है। हालांकि सीनियर छात्र द्वारा आरोप को बेबुनियाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


यह मामला दो दिन पुराना है। एनेस्थीसिया विभाग के जेआर- 1 डॉ. जावेद ने जेआर - 2 डॉ. आतिफ खालिद पर मारपीट एवं रैगिंग का आरोप लगाया है। जेएन मेडिकल कॉलेज में ही जावेद द्वारा मेडिकल लीगल कराया गया है। उनके हाथ एवं अन्य जगह चोट लगने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


जावेद ने मानव संसाधन मंत्रालय के पोर्टल पर मारपीट के साथ-साथ रैगिंग का आरोप लगाया है। इससे यह मामला बेहद गंभीर बन गया है। इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ का कहना है कि डॉ. जावेद मेडिकल लीगल कराने आए थे। एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुईद ने फोन पर बताया कि अभी बाहर हैं। बाद में बात करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉक्टर प्रो. अफीफुल्ला खान ने बताया कि प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत की गई है। इसकी जांच की जा रही है। सीनियर छात्र डॉ. आतिफ खालिद द्वारा डॉ. जावेद के आरोप को बेबुनियाद बताया जा रहा है। उनका कहना है कि उन पर गलत आरोप लगाया गया है। 


उनका कहना है कि हम दोनों 2011 बैच के एमबीबीएस हैं। फिर रैगिंग का सवाल ही नहीं उठता। डॉ. जावेद द्वारा पहले भी कुछ छात्रों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की गई थी, जो जांच में गलत साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed