फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   jn medical college

जेएन मेडिकल प्रशासन ने उड़ाई कोरोना नियमावली की धज्जियां

Wed, 22 Apr 2020 06:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
jn medical college
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : CITY OFFICE
जेएन मेडिकल कालेज प्रशासन कोरोना के लिए शासन से जारी गाइड लाइनों की धज्जियां उड़ाने में लगा है। मंगलवार को एक मरीज की कोरोना से मौत के बाद उसका इलाज करने वाले डाक्टरों समेत 46 डाक्टरों को उसी दिन होटल में रहने भेज दिया गया। इससे नाराज डीएम ने सीएमओ को कोरोना नियमावली का सख्ती से पालन कराने एवं जेएन मेडिकल कालेज प्रशासन को इसके लिए निर्देशित करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन

कोरोना नियमावली के अनुसार कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद इलाज करने वाले डाक्टर को कम से कम सात दिन तक अस्पताल परिसर में ही लाइव क्वारंटीन रहना होगा। इसके बाद उसे होटल या घर पर 14 दिनों तक क्वारंटीन रखा जाएगा। लेकिन गत दिवस एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसका इलाज करने वाले डाक्टरों समेत 46 डाक्टरों को उसी दिन होटल में रहने भेज दिया। इसकी जानकारी मिलने पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि सीएमओ को जेएन मेडिकल प्रशासन से इस मामले में बात कर कोरोना नियमावली का सख्ती से पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed