फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jinnah got Muslims divided by fooling them: Atul Garg

अलीगढ़ः जिन्ना ने मुसलमानों को बेवकूफ बनाकर बंटवारा कराया : अतुल गर्ग

Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jinnah got Muslims divided by fooling them: Atul Garg
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ महानगर व जिला द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन में पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग और नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता बृहस्पतिवार को व्यापारी सम्मेलन में समाजवादी पार्टी व विपक्षी दलों पर जमकर गरजे। मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि जिन्ना ने सत्ता हासिल करने के लिए मुसलमानों को बेवकूफ बनाकर देश का बंटवारा कराया। आज कुछ लोग बेशर्मी से जिन्ना का नाम ले रहे हैं और उनकी तुलना वीर सावरकर से कर रहे हैं। मंत्री महेश गुप्ता ने व्यापारियों से कहा कि 2022 चुनाव के पहले थोड़ा पसीना बहा लो, जो-जो मन में है, सब पूरा होगा।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ महानगर एवं जिला द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जिन्ना धर्म को नहीं मानते थे लेकिन सत्ता प्राप्ति के लिए धर्म का सहारा लिया। जबकि सावरकर धर्म के लिए जेल गए। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी राम मंदिर निर्माण के लिए कुर्सी को ठोकर मारकर जेल गए। अतुल गर्ग ने बिड़ला और डालमिया के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में व्यापारी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महाराणा प्रताप से लेकर आज तक व्यापारी समाज ने कभी अपना हित एवं जात नहीं देखी, देश के लिए त्याग एवं तपस्या की।
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि 443 वर्ष बाद इलाहाबाद का नाम प्रयागराज एवं फैजाबाद का नाम अयोध्या हो गया है। उन्होंने इशारे-इशारे में व्यापारियों से कहा कि 2022 चुनाव के पहले थोड़ा पसीना बहा लो, जो-जो मन में है, सब पूरा होगा। नगर विकास राज्य मंत्री ने सपा शासन के समय की कानून व्यवस्था की याद दिलाकर व्यापारियों से पूछा कि मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और विकास दुबे किसको दिक्कत देते थे, जवाब मिला व्यापारियों को। राज्य मंत्री ने कहा कि आज उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। प्रदेश से गुंडे गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने भी अपने समय में उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए बैठकें की थीं लेकिन उद्यमियों ने उद्योग लगाने से मना कर दिया था। उद्यमियों का कहना था कि यहां तो रंगदारी देनी पड़ेगी, यहां बदमाश पुलिस पर हमला करते हैं। लेकिन आज कितना अंतर है। अब पुलिस बदमाशों को ठांय-ठांय कर देती है। उन्होंने अखिलेश के शासन काल की याद दिलाकर कहा कि व्यापारी रात में जब सोते थे तो डर लगा रहता था कि प्लाट पर कोई कब्जा न कर लें। महेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज देश भक्त होता है। वह उन पार्टियों में जा ही नहीं सकता, जहां भारत माता को डायन कहा जाता है। वंदेमातरम् का विरोध और तालिबान का समर्थन होता है।

भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कानून व्यवस्था और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए व्यापारियों से फिर से योगी सरकार को आशीर्वाद देने का आह्वान किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि सपा ने व्यापारियों को लूटा, बसपा ने ठगा और कांग्रेस ने स्वाभिमान एवं सम्मान को ठेस पहुंचाया। वर्तमान में अखिलेश यादव की स्थित खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी है, जो आदमी बाप-चाचा का नहीं हुआ, वह प्रदेश का क्या होगा। उन्होंने व्यापारियों से इस बार भी अलीगढ़ की सभी सातों सीटों पर कमल खिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सतीश गौतम, ब्रज क्षेत्र के सह संयोजक सुशील मित्तल आदि ने संबोधित किया। संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक जयगोपाल वीआईपी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed