फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jewelery with discounts in the market

अलीगढ़ : बाजार में छूट के साथ हल्के व अत्याधुनिक ज्वेलरी की भरमार

Mon, 02 May 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jewelery with discounts in the market
फूल चौराहा सराफा बाजार में ज्वैलरी पसंद करती महिला। - फोटो : CITY OFFICE
तीन मई को देश भर में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के हिसाब से इस दिन पीली धातु की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया को लेकर शहर का सराफा बाजार भी तैयारियों में जुट गया है। इस बार सराफा कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। कोरोना काल में दो वर्षों बाद बाजार में उत्साह देखा जा सकता है। अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में छूट के साथ हल्के व अत्याधुनिक ज्वेलरी की भरमार है। कई ग्राहकों ने एडवांस ऑर्डर भी दे रखे हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष अक्षय तृतीया पर जेवरात वाला सोना 49 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 66 हजार 500 रुपये प्रति किलो है। त्योहारी सीजन में इस बार ज्वैलर्स ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक ऑफर लेकर आए हैं। सोने, चांदी, हीरे की खरीद पर 5 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे बाजार में पंख लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने बताया कि बहुत से लोगों ने जेवरों की बुकिंग करा दी हैं। अक्षय तृतीया वाले दिन आकर डिलीवरी ले लेंगे। अक्षय तृतीया पर्व इस बार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी तीन मई को मनाया जाएगा। इस बार पांच ग्रहों के साथ पांच महायोग की शुभ स्थिति बन रही है। इसमें केदार, शुभ कर्तरी, उभयचरी, विमल व सुमुख शामिल हैं। तिथि व नक्षत्र का संयोग 24 घंटे होने से खरीदारी निवेश आदि के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए इस बार नए व हल्के डिजाइन तैयार गए हैं। ज्वेलरी के साथ-साथ मूर्ति, दीपक आदि की भी अच्छी डिजाइन हैं। अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
मनित अग्रवाल, सोनी ज्वैलर्स
इस बार बाजार में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया पर ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर भी हैं। पुराने ग्राहकों ने फोन पर ऑर्डर भी बुक कराए हैं।
धनंजय वार्ष्णेय, भैय्यान ज्वैलर्स
बाजार में कम वजन की ज्वेलरी की अधिक मांग है। इसी को ध्यान में रखते हुए नए डिजायन तैयार कराए हैं। अक्षय तृतीया पर लोग भगवान की मूर्तियां भी खरीदते हैं।
देवेश वी रंजन, केआर ज्वैलर्स
ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह के जेवर तैयार कराए गए हैं। ग्राहकों को विशेष छूट भी दी जा रही है। कोरोना के बाद बाजार में उठान आएगा।
राकेश गुप्ता, आरएस डायमंड
कोरोना की मार के बाद लोगों में बजट की कुछ समस्या है। इसको ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक व हल्की ज्वेलरी मंगाई गई है। कुछ लोगों ने अपने डिजाइन भी तैयार कराए हैं।

विशाल गुप्ता, राधेश्याम रोहताश कुमार ज्वैलर्स
बाजार में सोने-चांदी की हल्की ज्वेलरी की काफी मांग है। अक्षय तृतीया पर अच्छी सेल होने की आशंका है। सहालग भी चल रहे हैं। बाजार में ग्राहक आ रहे हैं।
योगेंद्र गर्ग, नकुल ज्वैलर्स
बाजार में हर तरह के ग्राहक हैं। सोने-चांदी की ज्वेलरी के अलावा लोग फाइन गोल्ड भी खरीद रहे हैं। ब्रांडेड चीजों पर अच्छा डिस्काउंट है। बाजार में अच्छी सेल है।
प्रियांक गुप्ता, दिनेश ज्वैलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed