{"_id":"6411c793e61a8fdd0706e684","slug":"iron-smelting-acid-kept-in-the-house-woman-drank-it-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में रखा था लोहा गलाने वाला तेजाब, महिला ने पी लिया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में रखा था लोहा गलाने वाला तेजाब, महिला ने पी लिया, हालत गंभीर
Wed, 15 Mar 2023 06:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 15 Mar 2023 06:56 PM IST
सार
झगड़े से परेशान होकर विवाहिता ने घर में रखा लोहा गलाने वाला तेजाब पी लिया। महिला के तेजाब पीने से हालात बिगड़ गई। महिला की हालात बिगड़ता देख परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये।
विज्ञापन
तेजाब पीने से हालत गंभीर प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के लोधा थाना के गांव रायट में घर के रोजाना होने वाले झगड़े से परेशान होकर एक विवाहिता ने लोहा गलाने वाला तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से महिला की हालात बिगड़ गई। महिला की हालात बिगड़ते देख परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने गंभीर हालात में विवाहिता को जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां महिला की हालात गंभीर बनी हुई है। सूचना पर लोधा पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव रायट निवासी 20 वर्षीय विवाहिता आसमा बेगम पत्नी सलमान खांन के घर में प्रतिदिन झगड़ा होता था। जिससे विवाहिता परेशान रहती थी। झगड़े से परेशान होकर विवाहिता ने घर में रखा लोहा गलाने वाला तेजाब पी लिया। महिला के तेजाब पीने से हालात बिगड़ गई। महिला की हालात बिगड़ता देख परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
महिला के तेजाब पीने की सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। मायके वालों ने लोधा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने घटना की जानकारी की। मेडिकल में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला जिदंगी और मौत से जंग लड़ रही है।
विज्ञापन