फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inter- college champion Srwopyogi made ??in Kho

खो-खो में सर्वोपयोगी इंटर काॅलेज बना चैंपियन

Thu, 11 Feb 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ महोत्सव 2016 राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबले में बालिकाओं में भगवती सरला इंटर कालेज की टीम ने एकतरफा मुकाबले में चिरंजीलाल कन्या इंटर कालेज की टीम को एकतरफा मुकाबले में 16-9 के अंतर से हराया। टीकाराम महाविद्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग टप्पल को 6-3 अंकों से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग के फाइनल में सर्वोपयोगी इंटर कालिज पलसेड़ा सीनियर टीम सर्वोपयोगी इंटर कालेज पलसेड़ा सबजूनियर टीम को कड़े मुकाबले में 9-6 के अंतर से हराया। तृतीय स्थान बेसिक शिक्षा विभाग टप्पल ने 10-7 से रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल धनीपुर को हराकर प्राप्त किया। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में सर्वोपयोगी इंटर कालेज पलसेड़ा सीनियर टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग टप्पल को 11-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तो
विज्ञापन


सर्वोपयोगी इंटर कालिज पलसेड़ा सबजूनियर टीम ने व रेंज हील्स पब्लिक स्कूल धनीपुर को 14-9 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में  भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कालेज जट्टारी की टीम ने टीकाराम महाविद्यालय को 14-8 तो दूसरे सेमीफाइनल में चिरंजीलाल कन्या इंटर कालेज ने  बेसिक शिक्षा विभाग टप्पल को 9-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि व सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम, विशिष्ठ अतिथि विवेकानंद कालेज आफ टैकभनोलाजी एंड मैनेजमेंट की सचिव सुधा सारस्वत ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक डा. राकेश सक्सेना, प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह चौहान, आरएसओ आले हैदर, मंजूर आलम, मसूद अमीनी, राजेश प्रकाश गुप्ता, अजय राय, ईश्वरदास वर्मा, मौ. अली आदि उपस्थित रहे। संचालन बलिउज्जमा खान सचिव जिला खो-खो संघ ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed