{"_id":"65db9c45e108f73133020995","slug":"inspector-accused-of-beating-female-constable-aligarh-news-c-2-1-ali1010-335486-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: महिला सिपाही ने दरोगा पर लगाया आरोप, घर में घुसकर पीटा, समझौते के लिए बना रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: महिला सिपाही ने दरोगा पर लगाया आरोप, घर में घुसकर पीटा, समझौते के लिए बना रहा दबाव
Mon, 26 Feb 2024 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:30 AM IST
सार
महिला सिपाही ने आराेप लगाया कि दरोगा अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। समझौता करने का दबाव बनाते हुए पीटना शुरू कर दिया। बेल्ट से गला घोंटने लगा। चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण आ गए, तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जनपद अमरोहा में तैनात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सिपाही ने पीलीभीत में तैनात एक दरोगा और उसके साथियों पर घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने पूर्व में उक्त दरोगा पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला सिपाही ने 1 जनवरी को अमरोहा जनपद के महिला थाने में बुलंदशहर जनपद के गांव खुशरूपुर थाना अहमदगढ़ निवासी दरोगा ललित चौधरी के विरुद्ध दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित सिपाही का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दारोगा समझौता करने का दबाव बना रहा है, और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
23 फरवरी को वह अपने घर आई हुई थी। शाम चार बजे उक्त दरोगा अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। समझौता करने का दबाव बनाते हुए पीटना शुरू कर दिया। बेल्ट से गला घोंटने लगा। चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण आ गए, तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया। पीड़िता ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की थी। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन