फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Initial examination of Civil Services today

सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा आज

Sun, 18 Jun 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 18 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
Initial examination of Civil Services today
मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा के बीच सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा आज (रविवार को) होगी। जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 5292 परीक्षार्थी बैठेंगे। पहली पाली 9.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


यडीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तीन जोनल मजिस्ट्रेट एवं 12 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासनिक अफसरों को यातायात व परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दायित्व सौंपे गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लू ट्रुथ, इलेक्ट्रानिक घड़ी या अन्य संचार संबंधी उपकरण ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर को सभी परीक्षा केंद्रों पर पांच पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र के आसपास 500 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित होगा। फोटो स्टेट व फैक्स की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि लेफ्टिनेंट नाहर सिंह इंटर कालेज में 500, टीकाराम गर्ल्स इंटर कालेज में 600, एसएमबी इंटर कालेज में 500, डीएस कालेज में 600, एचबी कालेज में 500, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में 500, हिंदू इंटर कालेज में 400, श्री माहेश्वरी गर्ल्स इंटर कालेज में 400, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कालेज में 300, गोपीराम पालीवाल इंटर कालेज में 500, बाबूलाल जैन इंटर कालेज में 486 तथा श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में छह अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।


इस मौके पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, एसडीएम कोल डा. पंकज वर्मा समेत आदि मौजूद थे।

प्रतिष्ठा अकादमी ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर
आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आने वाले छात्र-छात्राआें की सुविधा के लिए प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी ने दो हेल्प लाइन नंबर 9456606123 एवं 9759402827 जारी किए हैं। डायरेक्टर डीआर यादव ने बताया कि छात्र इन पर फोन कर सही जानकारी ले सकता है। एकेडमी हाल भी खुलेगा। इसमें बैठकर छात्र अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed