फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Information given about Atul Maheshwari Scholarship in SMB Inter College

Atul Maheshwari Scholarship: विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति की जानकारी, बताया कैसे करें आवेदन

Sun, 22 Sep 2024 02:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 02:23 PM IST
सार

9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे। वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने पिछली परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों।

विज्ञापन
Information given about Atul Maheshwari Scholarship in SMB Inter College
एसएमबी इटंर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा अतुल माहेश्वरी छात्रवृति कार्यक्रम में मौजूद छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित एसएमबी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई। यह छात्रवृत्ति उनकी उच्च शिक्षा में मदद करेगी। 21 सितंबर को कॉलेज परिसर में अमर उजाला की टीम ने विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के बारे में बताया। 

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे। वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने पिछली परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


टीम ने छात्रों को रोजाना अखबार पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना अमर उजाला की शानदार पहल है। कई वर्षों से होनहार विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर करें आवेदन
http//www.amarujala.com/atul- maheshwari-chhatravritti-2024
http://amarujalafoundation.org/
http://www.amarujala.com/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed