फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Information about robbery to avoid scolding of father

पिता की डांट से बचने को दे दी लूट की सूचना

Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Information about robbery to avoid scolding of father
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद में मंगलवार दोपहर तीन बजे 30 हजार रुपये लूट लिए जाने की खबर पर पुलिस दौड़ पड़ी। जब मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई तो माजरा कुछ और ही निकला। जांच में पाया गया कि रुपये कहीं गिर गए हैं और किशोर ने पिता की डांट से बचने को यह खबर पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

परिवार ने बताया कि वैष्णो धाम कालोनी निवासी प्रापर्टी डीलर का दसवीं में पढ़ने वाला 16 वर्षीय बेटे को पिता ने आनलाइन मनी ट्रांसफर करवाने के लिए 30 हजार रुपये दिए थे। वह दोपहर में पैदल रुपये लेकर जा रहा था, तभी रुपये कहीं गिर गए। इस पर पिता की डांट से बचने को छात्र ने लूट की खबर उड़ा दी। नौरंगाबाद पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर शोर मचाने लगा। इस पर भीड़ जमा हो गई और खबर पर गांधीपार्क व क्वार्सी की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मगर लूट होने जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले। न कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने आया। बाद में परिवार को बुलाया गया। तो बच्चे ने मां से बातचीत में सच्चाई बता दी। इंस्पेक्टर गांधी पार्क हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि बच्चे ने पूरी बात बता दी। लूट नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed