फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   India Jodo Yatra will not reach Aligarh, foot march will be held in the district

अलीगढ़ नहीं पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, जिले में निकलेगी पदयात्रा

Sun, 11 Sep 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
India Jodo Yatra will not reach Aligarh, foot march will be held in the district
कांग्रेस द्वारा देश में महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा अलीगढ़ जनपद में नहीं आएगी। हां, दिसंबर माह में उसके बुलंदशहर जनपद में आने का रूट प्लान पहले से तय है। हालांकि अभी तक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। बाकी जिला व महानगर संगठन के पदाधिकारी नजदीकी राज्य या जनपदों में आने पर इसमें शामिल होने की तैयारी में हैं। तब तक अपने जिले में पदयात्रा निकालने की रूपरेखा सोमवार को तय की जाएगी।
विज्ञापन

इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह बताते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अब तक जो प्लान तय है। उसके अनुसार वह दिसंबर में बुलंदशहर तक आएगी। उसे लेकर अलीगढ़ जनपद व आसपास के जनपदों से कांग्रेसजन शामिल होने की तैयारी में हैं। इसके अलावा यात्रा के राजस्थान व हरियाणा आदि नजदीकी राज्यों में पहुंचने पर यहां से कांग्रेसी शामिल होने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

बाकी जब तक यह भारत जोड़ो यात्रा चलेगी। तब तक जिले में ब्लाक स्तर पर पदयात्रा निकालने का कार्यक्रम संगठन स्तर से आया है। जिस पर सोमवार को बैठक कर रणनीति तय की जाएगी। रूपरेखा बनाकर ब्लाक वार कार्यक्रम तय किए जाएंगे और जिले भर में महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर पदयात्रा निकालकर जनता को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महानगर ने तय किए सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम
भाजपा महानगर कमेटी की बैठक कयामपुर कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.दिनेश की मौजूदगी में हुई। इस दौरान निकाय चुनाव व सेवा पखवाड़े के महानगर के कार्यक्रम तय किए गए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर दिया। कहा कि वोटर लिस्ट का निरीक्षण कर लें।

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहने पाए। इस मौके पर महानगर प्रभारी प्रमोद गुप्ता, सांसद सतीश गौतम, विधायक मुक्ता संजीव राजा, अनिल पाराशर, मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यख विवेक सारस्वत,वीएस पाल, मनोज शर्मा, मनीष राय आदि मौजूद रहे, जबकि संचालन वैभव गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed