फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Independents are spoiling the work in the politics

अलीगढ़ः जिले की सियासत में काम बिगाड़ रहे निर्दल

Fri, 10 Dec 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Independents are spoiling the work in the politics
कहते हैं कि दलों के बैनरतले होने वाले किसी भी चुनाव में निर्दल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसा ही विधानसभा चुनाव में अपने जिले की सियासत में देखने को मिलता है। यहां तीन चुनाव को छोड़ दें तो कभी निर्दल महत्वपूर्ण भूमिका में नहीं रहे, मगर काम बिगाड़ वाली स्थिति में जरूर रहे हैं। ज्यादा पुराने नहीं हाल के 2007 और 2002 के चुनाव में शहर व कोल सीट पर कुछ ऐसे ही हालात रहे। इसी तरह बरौली के 2007 के चुनाव में यह हालात देखने को मिले थे।
विज्ञापन

अपने जिले के सियासी इतिहास पर गौर करें तो आजादी के बाद लगातार तीन चुनाव ऐसे रहे, जब यहां अपने चेहरे के दम पर कुछ निर्दलों ने चुनाव जीता। इनमें इगलास से किशोरी रमण सिंह, फिर इसी सीट पर श्यौदान सिंह, टप्पल से महेंद्र सिंह और फिर बरौली से केशवदेव हरियाणा निर्दल विधायक बने। कहा जाता है कि उनका अपना रसूख था। उनका अपना सम्मान था और उनकी अपनी लोगों के बीच पैंठ थी। इसके बाद वह दौर कभी नहीं आया, जब जिले में किसी सीट पर निर्दल ने कोई क्रांतिकारी परिणाम लाकर दिखाया हो। मगर काम बिगाड़ वाली स्थिति में कई सीटों पर निर्दल रहे हैं। इनमें 2017 के चुनाव में कोल सीट पर, 2002, 2007 के चुनाव में भी यह परिणाम देखने को मिले। कुछ सीट तो ऐसी रहीं कि इन काम बिगाड़ा के फेर में बहुत कम वोटों से चुनाव हारे और लोग आज भी उस काम बिगाड़ा को याद करते हैं।
विज्ञापन

निर्दलों के परिणाम
-1957 के चुनाव में इगलास से किशोरी रमण सिंह निर्दल जीते।
-1962 के चुनाव में इगलास से श्यौदान सिंह व टप्पल से महेंद्र सिंह निर्दल जीते।
-1967 के चुनाव में बरौली चंडौस से केशवदेव निर्दल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed