फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Income tax team returned after investigating the exporter

अलीगढ़ः निर्यातक के यहां छानबीन कर लौटी आयकर टीम

Tue, 07 Dec 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Income tax team returned after investigating the exporter
लगातार चार दिन तक निर्यातक रोहित अग्रवाल के घर एवं फैक्टरी में छानबीन करने के बाद आयकर विभाग की टीम दिल्ली लौट गई है। सारसौल स्थित फैक्टरी में काम शुरू हो गया है। बैंक एवं घर के कुछ लॉकर्स सील करने एवं कर्मचारियों के नाम पर बैंक खाते होने की चर्चा है।
विज्ञापन

दिल्ली की आयकर विभाग की टीम द्वारा बृहस्पतिवार सुबह निर्यातक रोहित अग्रवाल के रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित घर एवं सारसौल स्थित फैक्टरी पर एक साथ छापा मारा गया था। लगातार चार दिन तक आयकर विभाग के अधिकारी घर एवं फैक्टरी में जमे रहे। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। कंप्यूटर, लैपटॉस से लेकर अन्य दस्तावेजों को खंगाला गया। निर्यातक रोहित अग्रवाल विदेश में थे। अधिकारी उनके आने का इंतजार कर रहे थे। निर्यातक के आने एवं स्टेटमेंट रिकार्ड होने के बाद आयकर विभाग की टीम वापस दिल्ली लौट गई है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। निर्यातक रोहित अग्रवाल से बातचीत की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। कर्मचारी भी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि निर्यातक के बैंक एवं घर के कुछ लॉकर्स सील किए गए हैं। निर्यातक के यहां काम करने वाले नौकर, ड्राइवर और माली आदि के नाम पर भी बैंक खाते हैं। कहा जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी जिस दस्तावेज की खोज में आए थे, वह नहीं मिला है। निर्यातक के करीबी कारोबारी भी रडार पर हैं। निर्यातक का कनेक्शन देश की मशहूर प्यूरीफायर कंपनी के साथ जुड़ने के बाद आयकर विभाग की टीम पहुंची थी। बताया जा रहा कि आयकर विभाग के अधिकारी दस्तावेज लेकर गए हैं। स्टेटमेंट क्रास चेक करने के लिए निर्यातक को फिर से बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed