{"_id":"59bc3a894f1c1b1c688b4d3e","slug":"income-tax-raid-on-harduaganj-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदुआगंज की फर्म पर आयकर का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदुआगंज की फर्म पर आयकर का छापा
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज की फर्म पर आयकर का छापा
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजाई गद्दे सहित दूसरी कई चीजों का एक्सपोर्ट करने वाली हरदुआगंज की नारायण इंटरनेशनल फर्म के तीन शहरों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की।
नोएडा, अलीगढ़ और फर्रुखाबाद में कंपनी के आफिस, गोदाम और मालिकों के घरों पर एकसाथ कई टीमों ने धावा बोला। कई घंटों की पूछताछ के बाद देर रात तक कागजात खंगाले जाते रहे। कंपनी के क्रय विक्रय का लेखाजोखा मिलाया जाता रहा। कंपनी की आय और अलग-अलग स्रोतों से हुई कमाई पर चुकाए गए आयकर का भी हिसाब लगाया गया।
नोएडा की इस कंपनी के एमडी प्रवीण कुमार अग्रवाल और हरदुआगंज में राजेश मित्तल कामकाज देख रहे हैं। आयकर विभाग के जो अधिकारी यहां कार्रवाई के लिए आए थे, उन्होंने अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इंकार किया है। इस टीम में एक आयकर अधिकारी, एक आयकर इंस्पेक्टर और दो अन्य कर्मी थे।
विज्ञापन
इस संबंध में आयकर अलीगढ़ रेंज के आयकर अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर से इस छापे के संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं है। नारायण इंटरनेशनल नाम की फर्म बड़ी है, जिस पर पहले किसी जांच का जिक्र आया था। हरदुआगंज के एसओ डा. विनोद ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी, जो उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा उनको कोई जानकारी नहीं है। गौर हो कि अलीगढ़ में आयकर की जांच एवं छापा सेल स्थापित है।