फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Income tax department's work stalled since 18 days

18 दिन से आयकर विभाग का कामकाज ठप

Fri, 18 Jun 2021 11:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Income tax department's work stalled since 18 days
सात जून से लॉंच हुआ आयकर विभाग का नया सॉफ्टवेयर अभी तक ठीक से काम नहीं कर रहा है। 11 दिन बाद भी इससे मिलने वाला करदाताओं का अधिकांश डाटा त्रुटिपूर्ण है। जिससे आयकर अधिवक्ता, सीए और दूसरे प्रोफेशनल काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

आयकर विभाग ने पुराना साफ्टवेयर 31 मई को बंद कर दिया था। नया साफ्टवेयर लांच करने के लिए विभागीय पोर्टल 7 जून तक बंद रहा था। सात जून को जब ये लांच हुआ तो इसने भी ठीक से काम नहीं किया। इस तरह से लगभग 18 दिन से आयकर से संबंधित सभी काम ठप पड़े हुए हैं। सीए आयुष वार्ष्णेय ने बताया कि ऐसे में होमलोन के वास्ते 26 एएस फार्म, आयकर रिटर्न, आयकर रिफंड के काम लटक गए हैं। जिससे करदाता भी परेशान है। सीए एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सीए विजय कुमार ने कहा है कि इस संबंध में आयकर अधिकारी भी उचित जवाब नहीं दे रहे हैं जिससे करदाताओं को सही जानकारी तक नहीं मिल पा रही है। आयकर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए अवन कुमार सिंह ने बताया कि इस विभागीय गतिरोध से लेट होने वाले कार्यों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट दिशानिर्देश भी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed