फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inauguration of Van Mahotsav by planting saplings in Jawahar Park Complex

जवाहर पार्क परिसर में पौधे रोपकर किया वन महोत्सव का शुभारंभ

Sat, 02 Jul 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Van Mahotsav by planting saplings in Jawahar Park Complex
जवाहर पार्क में पौधरोपण करते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, सुबोध नंदन शर? - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय उद्यान जवाहर पार्क में शुक्रवार को वन महोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन रक्षक हैं। प्रकृति और पर्यावरण को बचाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे रोपने और उनकी देखरेख करने का जिम्मा लेना होगा, तभी हमें स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम के अलावा एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह आदि ने रुद्राक्ष, सीता अशोक, अशोक पैंटला एवं फलदार पौधे रोपे। इस मौके पर 150 व्यक्तियों को फलदार एवं औषधीय पौधे, अमरूद, जामुन, कटहल एवं सहजन का वितरण किया गया। पोषण मिशन अभियान में किचन गार्डन को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत शाक भाजी बीजों की मिनी किट्स 90 प्रतिशत अनुदान पर वितरित की गई।
विज्ञापन

डीएम ने यहां बने मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण कर पार्क के संरक्षण, पौधो के रखरखाव एवं उत्पादित रोग रहित शाकभाजी पौध का निरीक्षण किया। डीएम ने यहां मौजूद कृषकों को बताया कि जो कृषक रोग रहित पौध तैयार कराना चाहते हैं, वह अपना बीज देकर एक रुपये प्रति पौधा की दर से भुगतान कर पौध तैयार करा सकते हैं। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि वे कृषकों की मांग के अनुसार संकर एवं उन्नतशील शाकभाजी की पौध तैयार कर उपलब्ध कराएं। इस मौके पर पर्यावरणविद् सुबोध नंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed