{"_id":"65ec7e4b712eadd5650a978d","slug":"inauguration-and-foundation-stone-laying-of-99-development-works-worth-more-than-rs-13-crore-in-aligarh-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शहर में 13 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास, ये हैं होंगे 99 काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शहर में 13 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास, ये हैं होंगे 99 काम
Sat, 09 Mar 2024 08:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 08:50 PM IST
सार
अलीगढ़ महानगर में 6 करोड़ 29 लाख 26 हजार रुपये के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है।लगभग 7 करोड़ 28 लाख 57 हजार रुपये के 50 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें 42 सड़क व नाली निर्माण, 6 ऑपरेशन कायाकल्प, 2 अन्य महत्वपूर्ण कार्य होंगे।
विज्ञापन
विकास कार्यों की शिला पट्टिकाएं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर में नव विस्तारित सहित अन्य वार्डों में नाली, खड़ंजा, सड़क आदि के लिए 13 करोड़ 57 लाख 83 हजार रुपये के विकास कार्यों का महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने लोकार्पण किया। मेयर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की सौगात से अलीगढ़ में विकास की रफ्तार तेज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
9 मार्च को नगर निगम के जवाहर भवन में महापौर के नेतृत्व में पार्षदों के साथ विकास कार्यों की शिला पट्टिकाओं का लोकार्पण किया गया। महापौर ने बताया कि 6 करोड़ 29 लाख 26 हजार रुपये के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। इसमें 45 कार्य सड़क व नाली निर्माण, एक मरघट जीर्णोद्धार, दो शौचालय, एक कार्य ऑपरेशन कायाकल्प का होगा।
विज्ञापन
इसी तरह से लगभग 7 करोड़ 28 लाख 57 हजार रुपये के 50 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें 42 सड़क व नाली निर्माण, 6 ऑपरेशन कायाकल्प, 2 अन्य महत्वपूर्ण कार्य होंगे। कुल 13 करोड़ 57 लाख 83 हजार रुपये के 99 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप पांडेय, पुष्पेंद्र जादौन संजय पंडित योगेश सिंघल आदि मौजूद रहे।