{"_id":"680166c78af46ff71a0d72c8","slug":"in-village-kalai-a-trader-was-dragged-out-of-his-shop-and-beaten-up-firing-was-done-and-he-was-accused-of-demanding-chauth-aligarh-news-c-2-1-gur1003-656744-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गांव कलाई में व्यापारी को दुकान से खींचकर पीटा- फायरिंग, चौथ मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गांव कलाई में व्यापारी को दुकान से खींचकर पीटा- फायरिंग, चौथ मांगने का आरोप
Fri, 18 Apr 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:08 AM IST
सार
घटना सीसीटीवी में कैद हो गई ,जिसके फुटेज लेकर पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की। इस मामले में पुलिस ने नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दुकानदार को खींचकर मारपीट करते हमलावर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
क्षेत्र के गांव कलाई में 17 अप्रैल सुबह डेयरी संचालक से विवाद के बाद युवकों ने डेयरी संचालक के छोटे भाई को दुकान से खींचकर मारपीट के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने चौथ मांगने, मना करने पर मारपीट कर जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
चौथ में साढ़े चार लाख रुपये मांगने का आरोप
कलाई गांव के डेयरी संचालक मनोज कुमार गुप्ता पुत्र स्व. नानकचन्द्र गुप्ता के अनुसार 17 अप्रैल सुबह साढ़े सात बजे पड़ोसी गांव दाऊदपुर का राजुल पुत्र सत्यपाल सिंह उनकी डेयरी पर आया। आरोप है कि युवक चौथ में साढ़े चार लाख रुपये मांगने लगा। मनोज ने मजबूरी बताते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी 10 मिनट बाद देख लेने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
चार-पांच बाइकों पर सवार होकर आए हमलावर युवक
डेयरी संचालक मनोज ने पुलिस कंट्रोल रूम और थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी। इसी बीच राजुल अपने भाई विकास, पिता सत्यपाल सिंह, रोहित राना पुत्र विनोद कुमार समेत आठ - दस युवकों संग चार-पांच बाइकों पर हथियारों से लैस होकर डेयरी के पास आ धमका लेकिन इसी समय वहां सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस की गाड़ी और मोहल्ले के लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी दूर से लौट गए और कलाई माइनर की पटरी पर स्थित मनोज के छोटे भाई राजीव की खाद-बीज की दुकान पर जा पहुंचे। हमलावर युवकों ने वहां जाते ही दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और राजीव को दुकान से खींचकर पीटने लगे।
विज्ञापन
दिनदहाड़े युवकों के दुस्साहस से दहशत, घटना सीसी कैमरों में कैद
इस दौरान राजीव की दुकान पर काम करने वाले भोला और मनुआ बीच बचाव करने आए तो नामजदों ने हाथों में असलाह निकाल लिए और हवाई फायरिंग कर मौके से भाग गए। दिनदहाड़े युवकों के दुस्साहस को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई ,जिसके फुटेज लेकर पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की। इस मामले में पुलिस ने नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजुल के पिता डेयरी व्यवसायी मनोज गुप्ता की डेयरी पर दूध बेचते थे, जिसको लेकर विवाद हुआ, हालांकि नामजद राजुल पर पूर्व के कई मुकदमे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।-धीरज कुमार, थाना प्रभारी हरदुआगंज