फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the Kalyan Singh episode the Election Commission summoned the report

कल्याण सिंह प्रकरण में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की

Thu, 28 Mar 2019 01:21 AM IST
राजेश सिंह आशीष श्रीवास्तव
आशीष श्रीवास्तव Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 28 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
In the Kalyan Singh episode the Election Commission summoned the report
कल्याण सिंह-राजवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने आवास पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा था कि मोदी को फिर पीएम बनाना है। ये बात अब उनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। राज्यपाल के संवैधानिक पद पर होते हुए यह बात कहने पर चुनाव आयोग ने इस मामले में जिला प्रशासन से फिलहाल मौखिक जानकारी मांगी है। जिस पर जिला प्रशासन साक्ष्य जुटाने में लगा है। कल्याण के मोदी को पीएम बनाने की बात कहने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए थे। 
विज्ञापन


दरअसल वर्तमान सांसद सतीश गौतम को विगत 21 मार्च को भाजपा ने अलीगढ़ लोकसभा से दोबारा प्रत्याशी घोषित किया था। उस वक्त कल्याण सिंह अलीगढ़ में थे। शुक्रवार सुबह से ही कल्याण के मैरिस रोड स्थित आवास राजपैलेस पर सतीश गौतम के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कल्याण सिंह से टिकट बदलवाने को कहा गया। उस दिन उनका कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन


शनिवार को दोबारा नारेबाजी शुरू हो गई। उत्साहित युवाओं ने सतीश का पुतला दहन कर डंडों से पीटा। इसके बाद कल्याण की कार को घेर कर नारेबाजी की। उनकी कार को चलने नहीं दिया।  कल्याण उसी वक्त कोठी से बाहर आए थे। उनको कासगंज जाना था। बाहर आते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। कहा कि मोदी को देश हित और समाज हित में पीएम बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सतीश गौतम के विरोध के स्वरों को भी खामोश किया और कहा कि पार्टी का निर्णय मान्य है। जो होगा देखा जाएगा। इसके बाद रविवार को जब वह अलीगढ़ से जयपुर रवाना हुए। तब तक इस प्रकरण का सार्वजनिक पटाक्षेप भी हो गया था। विरोधियों ने राज्यपाल जैसे गरिमामयी पद से इस तरह की टिप्पणी को अनुचित ठहराया। इसको आचार संहिता का उल्लंघन भी बताया। इसकी शिकायत मिलते ही चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह से मौखिक जानकारी मांगी है। 

चुनाव आयोग की ओर से इस प्रकरण की जानकारी मांगी गई है। तथ्यों की जांच कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
- चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed