फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the absence of treatment in the ambulance died socialist

इलाज के अभाव में समाजवादी एंबुलेंस में दम तोड़ा

Mon, 19 Sep 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 19 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
In the absence of treatment in the ambulance died socialist
इलाज के अभाव में समाजवादी एंबुलेंस में दम तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
बुखार से तप रहे एक पचास वर्षीय व्यक्ति ने उपचार की राह तकते हुए समाजवादी एंबुलेंस में रविवार को दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जब जेबों की तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र मिले। जिसके आधार पर उसकी पहचान मनवीर पुत्र विशंभर निवासी हीसेंल, थाना चंडौस के रूप में की गई।
विज्ञापन

हुआ यह कि 50 वर्षीय मनवीर रविवार को सांय पांच बजे कहीं से बस द्वारा खैर किसी कार्य से आया था। वह बस से उतरा तो उसे बहुत तेज बुखार था। वह अलीगढ़ बस स्टैंड पर ही लेट गया तथा वहां उसे इस हालत में देख एक युवक ने 108 नंबर पर एंबुलेंस को कॉल किया। बताते हैं कि लगभग एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची तथा उसे उठाकर सीएचसी ले गई। वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

जिस पर उसे अलीगढ़ रेफर करने की तैयारी करने लगे। इस दौरान लगभग पच्चीस मिनट तक किसी स्वास्थ्य कर्मी ने उसे एंबुलेंस से उतारने तथा प्राथमिक उपचार देने की जहमत नहीं उठाई। सूचना पर पुलिस पहुंची, इससे पूर्व ही व्यक्ति ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। यदि प्राथमिक उपचार दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। समाचार लिखे जाने तक मृतक का कोई परिजन खैर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय यह भी है कि नीमखेड़ा निवासी बुखार से पीड़ित पुष्पेंद्र पुत्र ज्ञानचंद शनिवार की रात्रि ग्यारह बजे से रविवार की दोपहर एक बजे तक उपचार के लिए सीएचसी में खुले प्रांगण में पड़ा रहा। लेकिन डॉक्टर के अभाव में उसे भी कोई उपचार नहीं मिला।

हारकर परिजन उसे प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. राहुल शर्मा का कहना है कि रविवार को सीएमओ ने अर्जेंट बैठक बुलाई थी, वह उसमें गए थे। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed