फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   in lockdown students can participate in painting and essay competition and win prizes in aligarh

लॉकडाउन में घर बैठे लें निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा और जीतिए इनाम

Fri, 27 Mar 2020 06:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 Mar 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
in lockdown students can participate in painting and essay competition and win prizes in aligarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन है। ऐसे में सभी अपने घरों पर हैं। इसमें मिलने वाले खाली समय का सदुपयोग कर नकद इनाम जीत सकते हैं, क्योंकि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निबंध, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसका विषय कोरोना को हराना है, भारत से भगाना है, होगा।

विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव से जनसामान्य को सुरक्षित रखना और जागरूक करना है। निबंध प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। 
विज्ञापन


कक्षा 9 व 10 और कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी शामिल होंगे। तीन सौ शब्दों में हिंदी या अंग्रेजी में निबंध लिखना होगा। निबंध को एक से चार अप्रैल तक भेजना होगा। चित्रकला प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 व कक्षा 11 से 12 के विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्हें ए-फोर साइज के कागज पर चित्र बनाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच से आठ अप्रैल तक भेजना होगा।स्लोगन प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 व कक्षा 11 से 12 के विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्हें ए-फोर साइज के कागज पर स्लोगन लिखना होगा।

 नौ से 12 अप्रैल तक भेजना होगा।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को घर से ही प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। प्रतियोगिता के प्रपत्र, अभिलेख  ईमेल  trgicaligarh@gmail.com  पर भेजना होगा। 


डीआईओएस ने कहा कि प्रथम तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज छर्रा की प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed