फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Important clues found in case of teenager's murder

अकराबाद कांडः किशोरी की हत्या के मामले में अहम सुराग मिले, पुलिस खुलासे के बेहद करीब

Wed, 03 Mar 2021 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Important clues found in case of teenager's murder
अकराबाद में किशोरी की हत्या के बाद घटना स्थल पर लोगो को पूछताछ करते एसएसपी। - फोटो : CITY OFFICE
अकराबाद क्षेत्र की अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म की कोशिश के दौरान हत्या की वारदात में पुलिस लगभग खुलासे के करीब पहुंच गई है। तीसरे दिन यानि मंगलवार देर रात तक पुलिस को सब कुछ स्पष्ट हो गया था। इससे पहले सुबह दस बजे से एसएसपी गांव पहुंच गए और घंटों तक घटनास्थल व उसके आसपास के खेतों में पूरी टीम के साथ सुराग तलाशने का काम करते रहे।
विज्ञापन

देर रात तक मिली जानकारी अनुसार, पुलिस को आरोपी ने बयानों में स्वीकारोक्ति दे दी है और कुछ साक्ष्य भी बरामद कराए हैं। पुलिस मिले इन साक्ष्यों से कड़ियां जोड़ने का काम कर रही है। वहीं आरोपी से मिले साक्ष्यों को फॉरेंसिक मिलान के लिए भी भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट का भी देर रात तक इंतजार था। संकेत हैं कि रात 12 बजे तक रिपोर्ट आ जाएगी और बुधवार या बृहस्पतिवार को पुलिस इस घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

ये हुआ घटनास्थल पर दिन भर
सुबह दस बजे एसएसपी मुनिराज जी मौके पर पहुंच गए और जांच में शामिल पांचों टीमें भी वहां मौजूद थीं। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल को केंद्र मानकर उसके 500 मीटर रेडियस में खेत का एक-एक चप्पा छान मारा और वहां साक्ष्यों पर काम किया। इस दौरान पुलिस को क्या मिला और क्या नहीं मिला ये तो पुलिस खुलासे के समय बताएगी। मगर इतना जरूर है कि यहां पुलिस टीम पौने तीन बजे तक एसएसपी की अगुवाई में खोजबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों से भी एक-एक कर पूछताछ
इस दौरान घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर बाग में पुलिस की एक टीम मौजूद रही। जहां आने वाले ग्रामीणों से अकेले में घंटों तक बातचीत होती रही। किसी से पुलिस कुछ सवाल करती थी और किसी से कुछ पूछताछ करती थी।

- यह सही है कि हम लगातार तीन दिन से चल रही जांच में एक व्यक्ति संदेह के दायरे में है, जिससे देर रात तक पूछताछ जारी थी। कुछ तथ्यों के मिलान का काम बाकी है। जैसे ही कुछ स्पष्ट होगा, उसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। - मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed