फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If Facebook had rebuked the gallows

फेसबुक को लेकर डांटा तो लगाई फांसी

Tue, 06 Sep 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
महानगर के गांधीपार्क के शास्त्री नगर में पढ़ाई लिखाई के बजाय फेसबुक-वाट्सएप पर लगे रहने वाले युवक ने परिजनों की टोका-टाकी पर फांसी लगाकर जान दे दी। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। मगर परिवार ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव वापस ले लिया। इस दौरान पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इस दौरान परिवार ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। वाकया इस तरह है कि शास्त्राीनगर निवासी 19 वर्षीय शिवम शर्मा पुत्र अशोक शर्मा बीकॉम का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार वह अपना अधिक समय वाट्सएप व फेसबुक पर बिताता था।
विज्ञापन

इसके चलते पढ़ाई में कमजोर होने के कारण परिजन भी इसका विरोध करते थे। रविवार रात इसी बात पर उसे परिजनों ने डांट दिया था।  इस बात पर वह इतना क्षुब्ध हो गया कि सोमवार को उसने घर में फांसी लगा ली। खबर पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने शव उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच खबर पर गांधीपार्क पुलिस पहुंच गई। मगर परिजनों की ओर से यह इच्छा जताई गई कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इस पर पुलिस ने परिजनों की ओर से लिखित में लिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। तब जाकर शव पंचनामा की औपचारिकता के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इंस्पेक्टर गांधीपार्क ने सुसाइड  किए जाने और बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed