फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   I was positive at the crossroads, I am positivev

चौराहे पर चीख रहा था मैं पॉजिटिव हूं, मचा हड़कंप

Wed, 27 May 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
I was positive at the crossroads, I am positivev
खेरेश्वर चौराहे पर मंगलवार शाम उस समय अजीब-ओ-गरीब हालात पैदा हो गए, जब वहां खड़ा एक अधेड़ उम्र व्यक्ति खुद को कोरोना पॉजिटिव बताते हुए चिल्लाने लगा। उसकी यह बात सुन आसपास खड़े लोग और पुलिसकर्मी तक उससे दूर हट गए। हड़कंप की स्थिति बन गई। बाद में स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचना दी गई तो खबर पर पहुंची एंबुलेंस उसे अतरौली ले गई। जहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिसावा के इस व्यक्ति ने जो जानकारी दी, उसके अनुसार वह दिल्ली में काम करता है। उसका नोएडा के एक अस्पताल में जांच में सैंपल पॉजिटिव आना बताया गया है। वह वहां से किस तरह से खेरेश्वर चौराहे तक पहुंचा। इस विषय में सटीक जानकारी नहीं दे सका। मगर उसके द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने तत्काल उसे आइसोलेट कराया है। नोएडा प्रशासन से जानकारी की जा रही है। हालांकि उसमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे। मगर अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को उसकी फिर से सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

102 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 102 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसमें इगलास के क्वारंटीन सेंटर में रोकी लेबर, स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी, जो कि कोविड उपचार में लगा है। जेल से भेजे गए एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट के साथ ही कई पॉजिटिव मरीजों के संपर्क वालों की सैंपल रिपोर्ट शामिल रही। जिलाधिकारी के मुताबिक जिले के लिए यह राहत भरी खबर है। लोगों को मास्क, सैनेटाइजर सहित सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। तभी कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को लिए गए 104 नमूने
मंगलवार को संक्रमित मरीजों के परिजन एवं संपर्क में आए लोगों के अतिरिक्त प्रवासियों के 104 नमूने लिए गए। गूलर रोड, शहर के दो अपार्टमेंट के अतिरिक्त रेलवे कर्मी, कैदियों के लिए रिपोर्ट लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed