फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband pours boiling oil on wife, report filed

Aligarh News: पति ने पत्नी के ऊपर डाला खौलता हुआ तेल, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Apr 2024 04:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Husband pours boiling oil on wife, report filed
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में एक पति की इंसानियत को शर्मसार करने वाली करतूत सामने आई है। आरोप है कि मारपीट का विरोध करने पर पति ने पत्नी के ऊपर खौलता हुआ गर्म तेल डाल दिया, जिससे पत्नी झुलस गई। घटना चार दिन पूर्व की बताई जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली चंदपा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी निवासी आफरोज पत्नी वाहिद बीते बुधवार को अपने घर पर थी। तभी उसका पति वाहिद आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देने लगा। जब आफरोज ने पति की इस करतूत का विरोध किया तो वाहिद ने खौलता हुआ गर्म तेल पत्नी के ऊपर डाल दिया। आरोपी पति की बहन गुड़िया और मां सब कुछ खड़े-खड़े देखतीं रहीं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed