{"_id":"1ca140c747ffe683da9c0e8e4d3180f3","slug":"hrough-education-of-daughters-to-make-the-smart-phone-memory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां स्मार्ट फोन को बनाएं शिक्षा का माध्यम : स्मृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां स्मार्ट फोन को बनाएं शिक्षा का माध्यम : स्मृति
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं से स्मार्ट फोन की मदद से शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्हाेंने कहा कि स्मार्ट फोन शिक्षा की अलख जगाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी बृहस्पतिवार को शहर के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को संबोधित कर रही थीं। उनके अलीगढ़ आगमन का डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिनको पुलिस ने घंटाघर पर रोक दिया।
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में छात्र की आत्महत्या व एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप जैसे मुद्दों पर स्मृति कुछ भी बोलने से बचती रहीं।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी टीकाराम कन्या महाविद्यालय में इसके संस्थापक स्वर्गीय टीकाराम की 150 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने आई थीं। उन्हाेंने कहा कि यहां की बेटियों को भी केंद्रीय मंत्री बनने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
बात करनी है तो दिल्ली आइए
यूनिवर्सिटी की मांग, एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप, हैदराबाद के दलित छात्र की आत्महत्या को लेकर पत्रकारों ने स्मृति ईरानी से सवाल किए, लेकिन स्मृति ने इन सवालों को अनसुना कर दिया। एक बार तो उन्हें कहना पड़ा बात करनी है तो दिल्ली आइए।