फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   how he can murdered single, pople protested at police station

अकेला कैसे मार देगा बेटी को..परिवार का थाने पर हंगामा

Thu, 04 Mar 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
how he can murdered single, pople protested at police station
अकराबाद थाने में हंगामे के उल्टी पड़ी कुर्सी। - फोटो : CITY OFFICE
किशोरी की हत्या में एक आरोपी की गिरफ्तारी की खबर ने किशोरी के परिवार व गांवों की महिलाओं का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा दिया। गुस्से में तमतमाई महिलाओं ने थाने पहुंचकर हंगामा कटा। उनके सवाल थे कि एक तो दुष्कर्म की पुष्टि न होने की बात गले नहीं उतर रही। वहीं अकेला हत्या कैसे कर देगा। किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया और उनके सवालों पर उन्हें जवाब देकर वापस अपने वाहनों से गांव भिजवाया।
विज्ञापन

खुलासे की खबर सुबह ही गांव पहुंच गई थी। दस बजे से ही वहां गांव से लोगों का आना शुरू हो गया था। किसी ने गांव में यह अफवाह फैला दी कि पकड़ा गया आरोपी दस साल का है। इस पर महिलाएं और ज्यादा उग्र हो गईं। थाने पहुंचकर उन्होंने यही सवाल उछाला कि दस साल का है। उसे जेल नहीं भेजा जाएगा। वह अकेला कैसे हमारी बेटी को मार सकता है। यह भी कहा कि दुष्कर्म की बात क्यों नहीं आई है।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख 12 बजे के आसपास खबर मिलने पर सीओ बरला सुमन कनौजिया व सीओ गभाना करमवीर सिंह थाने पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के सामने एफआईआर की कापी लेकर उन्हें समझाना शुरू किया। बताया कि मुकदमे में दुष्कर्म की बात रखी गई है। आरोपी 10 का नहीं, 17 साल का है। उसे उन्हें थाने में बैठा दिखाया गया। तब कहीं जाकर महिलाएं शांत हुईं। बाद में वे थाने के सामने जाकर अस्पताल में बैठने लगीं। मगर पुलिस ने उन्हें अपने वाहनों से गांव भेजना शुरू किया। साथ ही इस बात का भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा आपके साथ है। तभी महिलाएं वहां से हटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी परिवार की महिलाओं को देख बिगड़ा माहौल
इस हंगामे के दौरान थाना परिसर में कुर्सियों पर आरोपी परिवार की महिलाएं बैठी थीं। यह देख महिलाओं का पारा और चढ़ गया। वे भड़क उठीं और पुलिस पर उनकी खातिरदारी का आरोप लगाकर कुर्सियां फेंकते हुए उन्हें पीटने की कोशिश की और ईंट पत्थर हाथ में ले लिए। किसी तरह आरोपी परिवार की महिलाओं ने पिछले रास्ते से भागकर खुद को बचाया। इससे वहां भगदड़ व अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
-पीड़ित परिवार को किसी ने गुमराह कर थाने भेज दिया था कि धाराएं घटाई गई हैं और आरोपी दस साल का है। मगर उन्हें संतुष्ट कर ही घर भेजा गया है। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है।
- सुमन कनौजिया, सीओ बरला
आजाद समाज पार्टी नेता पुलिस से मिले
इधर, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मौर्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। जहां पीड़ित पक्ष से बात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद वे थाने पहुंचे और सीओ बरला से मुलाकात की। इस पर उन्हें संतुष्ट किया गया। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष मुकेश कुमारी, रवि कुमार, पवन कुमार, आकाश, धर्मेंद्र, सुभाष, ओमवीर मौजूद थे।

सासनी गेट पर फोर्स तैनात
किशोरी के सासनी गेट स्थित घर पर पुलिस अभी तैनात है। वहां भी लोगों का आना जाना लगा हुआ है। बुधवार को भी परिवार से संवेदना व्यक्त करने तमाम लोग पहुंचे।
पॉर्न पर प्रतिबंध, फिर कैसे मिल रहीं, पुलिस करेगी जांच
पॉर्न साइटों पर यूपी पुलिस का प्रतिबंध है। कोई अगर सर्च करता है तो उसे 1090 से चेतावनी संदेश आने का प्रावधान है। बावजूद इसके जिले में पॉर्न वीडियो बिक रहे हैं और डाउनलोड हो रहे हैं। लोग खूब देख रहे हैं। इसे लेकर प्रेसवार्ता में जब आईजी और एसएसपी से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि इस विषय में जांच पड़ताल के लिए एक टीम लगाकर प्रयास किया जाएगा कि कहां ये धंधा हो रहा है। इसे लेकर शहर के साइबर कैफे, मोबाइलों की दुकानों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के यहां निगरानी कराई जाएगी। कहीं भी इस तरह का धंधा मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed