{"_id":"674c4b0104c235c9a50f1656","slug":"hospital-was-running-in-the-house-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने चस्पा किया नोटिस
Sun, 01 Dec 2024 05:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2024 05:09 PM IST
सार
गोपी क्षेत्र में एक महिला संध्या द्वारा अपने घर में गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने की सूचना विभाग को मिली थी। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, मगर महिला वहां नहीं मिली।
विज्ञापन
गोपी में प्रसव कराने के लिए बनाया गया अस्पताल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के अकराबाद के गोपी क्षेत्र में एक महिला अपने घर को अस्पताल बनाकर गर्भवती महिलाओं का प्रसव करा रही है। इसकी सूचना पर 30 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ी, लेकिन महिला नहीं मिली। उसके घर पर विभाग ने नोटिस चस्पा कर पांच दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
गोपी क्षेत्र में एक महिला संध्या द्वारा अपने घर में गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने की सूचना विभाग को मिली थी। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, मगर महिला वहां नहीं मिली। पता चला कि उसके पति की चार-पांच दिन पहले हादसे में मौत हो गई है। वह हाथरस में है। टीम ने अंदर जाकर देखा कि घर में चार बेड बने हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार खत्री ने बताया कि महिला कितने समय से महिलाओं का प्रसव करा रही है। इस बारे में महिला की बहू सही से जानकारी नहीं दे पाई। नोटिस चस्पा कर उससे जवाब मांगा है। अगर महिला जवाब नहीं देती है तो फिर टीम जाएगी। महिला से पूछताछ की जाएगी कि वह प्रसव कराने का काम कब से कर रही है।
विज्ञापन