{"_id":"56e86c1e4f1c1bd5478b4586","slug":"holdap-roadways-bus-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरौली में रोड होल्डअप कर रोडवेज बस लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरौली में रोड होल्डअप कर रोडवेज बस लूटी
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्जनभर नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार तड़के रायपुर स्टेशन रोड पर पेड़ काट सड़क अवरुद्ध कर रोडवेज बस के यात्रियों एवं आलू किसान को लूट लिया। यह वारदात कस्बा से एक किमी दूर कामिसपुर पुलिया के पास हुई। बदमाश रास्ता रोक कर करीब बीस मिनट तक लूटपाट करते रहे। खबर मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाके की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया, पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने एक दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया है।
दिल्ली से दादों के गांव राजमऊ के बीच यूपी रोडवेज की लोहिया बस सेवा के तहत अतरौली डिपो की बस चलती है। बस चालक के रूप में पालीमुकीमपुर के गांव बिजौली के धर्मवीर एवं परिचालक बाजिदपुर दादों केमनोज सिंह तैनात हैं।
बताते हैं, मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे बस अतरौली-रायपुर स्टेशन के बीच कासिमपुर पुलिया के निकट पहुंची तो बीच रास्ते पर आम का पेड़ काटकर सड़क को अवरुद्ध किया था। चालक ने जैसे ही बस रोकी तभी अंधेरे में छुपे करीब दर्जन भर नकाबपोश बदमाश सामने आ गए और उन्हाेंने बस घेर ली। बदमाशों ने बस की हेडलाइट डंडे मार कर तोड़ दी। इसके बाद ड्राइवर साइड की खिड़की का शीशा तोड़कर खिड़की खुलवाई गई। इसके बाद आधा दर्जन बदमाश बस में घुस गए। उनके हाथों में तमंचे, चाकू, डंडे आदि थे। बस में घुसते ही बदमाशों ने यात्रियाें से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने परिचालक से 20,000 रुपये, मोबाइल आदि लूट लिए।
विज्ञापन
इसके अलावा बदमाशों ने बस में सवार हरियाणा के बहादुरगढ़ के आलमपुर पैंठ से पशु खरीदने आ रहे पशु व्यापारी विनोद पुत्र रामशरण से 1.85 लाख रुपये, मोबाइल भी लूट लिया। कल्यान सिंह पुत्र मिहीलाल निवासी गिजरौली पालीमुकीमपुर से नगदी, गौतम शर्मा निवासी बडे़सरा से 15000 व मोबाइल लूटा गया। महिलाओं से उनके जेवरात उतरवा लिए गए। विरोध करने पर कसेर गांव के एक बुजुर्ग यात्री की पिटाई कर दी गई। बदमाशाें ने तीन महिलाओं और 45 पुरुष यात्रियों को लूटा। इससे पहले बदमाशों ने ट्रैक्टर में आलू लेकर आ रहे किसान प्रेमपाल निवासी पंड्रावल डिबाई बुलंदशहर को बंधक बनाकर 700 रुपये व मोबाइल लूट लिया था।
लूटपाट के दौरान पीछे से आधा दर्जन रोडवेज बसें व अन्य वाहनों को आता देखकर बदमाश भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ व अतरौली सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एसपीआरए डॉ.ब्रजेश सिंह भी वहां आ गए। घटना को लेकर परिचालक मनोज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर एसएसपी ने बताया कि कानवाई ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर दरोगा नीलेश कुमार व सिपाही को यमलेश को निलंबित कर दिया गया है।
एसपी देहात डॉ.ब्रजेश सिंह ने बताया कि घटना में चौकी पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। बदमाशों की धर-पकड़ के लिए आधा दर्जन टीमें लगाई गई हैं। क्षेत्र के कुछ गिरोह भी चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।