फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindus said ; How to stay here , and told Muslims Brai pain

हिंदुओं ने कहा; यहां कैसे रहें,मुस्लिमों ने भ्ाी सुनाया दर्द

Sat, 23 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hindus said ; How to stay here , and told Muslims Brai pain
हिंदुओं ने कहा; यहां कैसे रहें,मुस्लिमों ने भ्‍ाी सुनाया दर्द - फोटो : महीपाल ‌सिंह
 कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर भाजपाइयों और प्रशासन के बीच खूब नोकझोंक हुई। यहां पर एडीएम सिटी अवधेश तिवारी, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव और मेयर के बीच खूब कहासुनी हुई। बाबरी मंडी में पलायन करने वाले लोगाें के साथ भाजपा नेता यहां आए थे।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि सीओ सेकेंड सोमदत्त कहते हैं भाजपाई नौंटकी कर रहे हैं। ये सीओ की कौन सी भाषा है..? भाजपाई थोड़ा रोष में आए तो एसओ सासनीगेट विनोद यादव बाबरी मंडी निवासी विनय वार्ष्णेय से बोले.. कि अगर मैंने वर्दी उतार दी तो तुझसे बढ़िया राजनीति कर लूंगा..। इस बात को लेकर मेयर शकुंतला भारती, मानव महाजन और यतेंद्र वाईके, मनोज शर्मा ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

इस पर एसपी सिटी ने कहा कि बाबरी मंडी प्रकरण के आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है तो भाजपाइयों ने कहा कि आरोपी नदीम ने सरेंडर किया है, उसे गिरफ्तार नहंी किया गया है। जवाब में मेयर बोलीं कि पला साहिबाबाद में एक घटना में कुछ ही घंटों में 70 हिंदुओं को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन इस प्रकरण में पुलिस दबिश तक नहीं दे पा रही है। जिला प्रशासन सपा विधायकों के दबाव में काम कर रहा है। मेयर ने कहा कि हिंदुओं की बेटियों और महिलाआें को सरे राह खींचा जा रहा है और जिला प्रशासन तमाशा देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता को ही दोषी ठहराया जा रहा है। ये जंगलराज का चरम है। अगर यही स्थित रही तो इस शहर के अंदर बेटियों और महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं रहेगी। प्रशासन बेटी, बहन और महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकता है ऐसे अधिकारियों को त्यागपत्र दे देना चाहिए..। ऐसे अफसर अपना मूल्यांकन स्वयं कर लें। सरकार की जी हजूरी में समाज के प्रति अपने  दायित्वों को न भूले क्योंकि सरकारेंतो आती जाती रहती हैं लेकिन समाज यहीं रहेगा..।
साहब..! हमारे मकान व दुकान खरीद लो
अलीगढ़। साहब यह हमारे मकान व दुकान के कागज हैं। अच्छी तरह देख लीजिए और सरकारी अथवा सर्किल रेटों पर इन्हें खरीद लीजिये। हम दूसरे वर्ग के शरारती तत्वों की हरकतों से तंग आ गए हैं। पुलिस भी हमारी नहीं सुनती। रोजाना हमारे घरों की बहन बेटियां जब घर आती जाती हैं तो छेड़छाड़ या बदतमीजी की शिकायत करती हैं। विरोध करने पर रोजाना मारपीट होती है और दोषी भी हमें ही बनाया जाता है। ऐसी परिस्थिति में हम यहां नहीं रह सकते और अपने मकान व दुकान बेचकर दूसरी जगह जाना चाहते हैं। यह दर्द है बाबरी मंडी बजरिया के निवासियों का। जो रोजाना वर्ग विशेष के शरारती तत्वों की हरकतों से इस कदर तंग आ गए हैं कि अपने पुश्तैनी मकान व दुकान को छोड़कर दूसरी जगह जाने को तैयार हैं। पीड़ितों ने शुक्रवार को एडीएम सिटी अवधेश तिवारी से मुलाकात कर अपने मकान एवं दुकानों को बेचने से संबंधित शपथ पत्र सौंपे। शिकायत सुनकर एडीएम सिटी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पीड़ितों ने कहा कि अभी एक दर्जन लोग आए हैं 22 अन्य साथी भी पलायन करने वाले हैं।
दबिश देकर मारपीट कर रही पुलिस
अलीगढ़। बाबरी मंडी प्रकरण में गुरुवार रात को अलग-अलग मोहल्ले में हुई पुलिस की दबिश से मुसलिम समुदाय में जबरदस्त आक्रोश हो गया है। शुक्रवार को मुसलिम महिलाएं बड़ी संख्या में ऊपरकोट कोतवाली पहुंची और पुलिस अफसरों को घेर लिया। इन महिलाओं का कहना था कि पुलिस उनके घरों में रात को पहुंच कर बंदूकों की बटें और लाठियां मारती हैं। जिससे घरों में दहशत हो गई है। छोटे बच्चे परेशान हैं किशोर कामकाज पर नहीं जा रहे हैं। बाबरी मंडी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। कुछ शरारती तत्वों की वजह से सभी को परेशान किया जा रहा है। ये सही नहीं है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने बेवजह किसी को परेशान नहीं करने का भरोसा दिलाया। समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों को बुला कर पुलिस वालों ने कहा कि दबिश में लगी टीमों को हिदायत दी गई है कि वह पूरी जांच करने के बाद ही किसी घर में पहुंचे ताकि सही आरोपी ही गिरफ्तार कर सकें।
दूसरे पक्ष की रिपोर्ट भी दर्ज की जाए
अलीगढ़। बाबरी मंडी प्रकरण में नगर विधायक जफर आलम शुक्रवार जुमे की नमाज से पहले शहर मुफ्ती खालिद हमीद के पास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर बात की। उसी वक्त ऊपरकोट और बाबरी मंडी इलाके की मुसलिम महिलाएं ऊपरकोट कोतवाली पर मौजूद थीं। नगर विधायक ने बताया कि अधिकांश महिलाओं का कहना था कि उनके घरों में पुलिस बेवजह दबिश देकर परेशान कर रही है। जिससे बच्चों में दहशत हो गई है। यहां बात करने के बाद विधायक एसएसपी लव कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से कहा कि दोषी लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए लेकिन बेवजह लोगों को परेशान न किया जाए इससे पूरे इलाके में अमन चैन में खलल हो सकता है। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। जफर आलम ने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाए लेकिन किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए।

चौकी खोलने की कवायद
अलीगढ़। बाबरी मंडी में बनी पुरानी पुलिस चौकी इन दिनों जीर्णशीर्ण हालात में है तो नई पुलिस चौकी अब तक निमार्णाधीन है। नई पुलिस चौकी अग्रवाल धर्मशाला की जगह पर निर्माणाधीन है। लेकिन इसका काम तीन महीने के बाद भी अधूरा है। इस प्रकरण के बाद पुलिस इस चौकी को जल्द से जल्द पूरा करने में जुट गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed