{"_id":"618c00484376e327524951ad","slug":"high-alert-at-aligarh-junction-city-office-news-ali277841436","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर अलीगढ़ जंक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर अलीगढ़ जंक्शन
Thu, 11 Nov 2021 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अणर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अणर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:08 AM IST
सार
इस पत्र में मेरठ सहित अलीगढ़ जंक्शन और अन्य जिलों में रेलवे स्टेशनों के साथ 26 नवंबर और छह दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाते आरपीएफ व जीआरपी पुलिसकर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर डाक से मिले धमकी भरे पत्र के बाद अलीगढ़ जंक्शन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस पत्र में मेरठ सहित अलीगढ़ जंक्शन और अन्य जिलों में रेलवे स्टेशनों के साथ 26 नवंबर और छह दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
मेरठ जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर चेकिंग अभियान चलाया तो सूचना पर अलीगढ़ जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया है।
आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि अलीगढ़ जंक्शन और आसपास परिक्षेत्र के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट है। चेकिंग भी लगातार जारी है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिये स्टेशन के पूरे परिसर पर निगाह रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ तैनात भी कर दिया है।
इसके अलावा डॉग स्क्वायड के सहयोग से चेकिंग कर रहे हैं। बुधवार को जीआरपी के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और पार्किंग की चेकिंग की गई है। डॉग स्क्वायड दल भी इस दौरान मौजूद रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से आसपास के क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा।