फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hiding his identity, he befriended a girl and raped her

दोस्त बन लूट ली इज्जत: पहचान छिपाकर जिम में की दोस्ती, बुलाया होटल, फिर किया दुष्कर्म, बनाए वीडियो-फोटो

Tue, 08 Apr 2025 12:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 12:51 PM IST
सार

युवती जिम में जाती थी। जिम संचालक के अपना धर्म और नाम छिपाकर युवती से दोस्ती कर ली। युवती को युवक ने होटल में बुलाया। होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और फोटो बनाए। पहचान उजागर हुई तो युवक ने युवती से धर्म बदलने और निकाह करने व नमाज पढ़ने को कहा।

विज्ञापन
Hiding his identity, he befriended a girl and raped her
युवती से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के देहली गेट इलाके की युवती से दूसरे समुदाय के जिम संचालक ने नाम-धर्म छिपाकर दोस्ती कर ली। फिर होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। जब इसकी पहचान उजागर हुई तो युवक ने युवती के बनाए अश्लील वीडियो फोटो दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। मामले में सोमवार शाम भाजपाइयों ने पहले सीओ के पास फिर थाने पहुंचकर कार्रवाई के लिए शिकायत की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ में जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस संबंध में दी गई तहरीर में कहा गया है कि युवती दो वर्ष पहले हड्डी गोदाम चौराहा की द फोर्स नामक जिम में जाती थी। वहां जिम संचालक ने खुद का नाम राजा बताकर अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती का प्रस्ताव रखा। पहले युवती ने इंकार कर दिया। मगर युवक ने उसका पीछाकर, बातों में फंसाकर दोस्ती कर ली। 
विज्ञापन


बाद में झांसे में लेकर खेरेश्वर के पास एक होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लीं। फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती को उसकी असली पहचान पता चली तो उसने विरोध किया। इस पर युवक ने युवती पर धर्म बदलने, निकाह करने व नमाज पढ़वाने का दबाव बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्यथा वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे दहशत में आई युवती ने परिवार को वाकया बताया। इस पर परिवार ने आनन फानन युवती का कहीं रिश्ता तय कर दिया तो आरोपी उस परिवार तक पहुंच गया। युवती के फोटो व वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया। अब भी दबाव बनाने के लिए धमकी दे रहा है। 

इसे लेकर तमाम भाजपाई शाम को कोतवाली में सीओ प्रथम से मिले। वहां से उन्हें घटना रोरावर की होने के चलते रोरावर भेजा गया। जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाने पहुंचे भाजपाइयों में संजू बजाज, जितेंद्र वाष्र्णेय जीतू, संजय गोयल, सुबोध स्वीटी, हर्षद हिंदू, संजय शर्मा, राकेश सहाय, सुधीर कुमार, अमित बजाज, योगेश माहौर, सूरज माहौर, विजय राठौर, अमित बजाज आदि थे।


मामले में मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।आरोपी को तलाश करने के लिए टीम लग गई है।-मयंक पाठक, सीओ प्रथम, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed