{"_id":"667936b73884ee2dcc0ac69f","slug":"heavy-rain-drops-brought-relief-in-aligarh-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: तेज बारिश की बूंदों ने पहुंचाई राहत, हर कोई बोला- थैंक्स गॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: तेज बारिश की बूंदों ने पहुंचाई राहत, हर कोई बोला- थैंक्स गॉड
Mon, 24 Jun 2024 02:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:35 PM IST
सार
अलीगढ़ में तेज बारिश से जहां गर्मी में राहत मिली, वहीं शहर के रामघाट रोड, मैरिस रोड, सुरेंद्र नगर समेत कई जगहों पर अटे हुए नालों से पानी उफान मारने लगा। शहर के पॉश इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ तपती गर्मी के बीच उस समय मौसम सुहाना हो गया, जब बादल छाने के बाद थोड़ी से हवा चली और झमाझम तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश की बूंदों ने सभी को राहत पहुंचाई। शहर में बेशक जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई, पर सभी यह कहते हुए सुने गए कि बारिश आ गई, मजा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
23 जून की रात को हवा बंद थी और गर्मी अपनी चरम सीमा पर थी। रात में पंखे, कूलर तक बेकार साबित हो रहे थे। 24 जून को सुबह आसमान को काले-काले बादलों ने घेर लिया। सूरज बादलों को बार-बार चीरने की कोशिश करता रहा, जिससे कभी धूप तो कभी छांव होने लगी। दोपहर डेढ़ बजे अचानक मौसम ने अपना अंदाज बदल दिया। अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी के पीछे-पीछे तेज बारिश भी चली आई।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक तेज बारिश जारी रही। तेज बारिश से शहर के रामघाट रोड, मैरिस रोड, सुरेंद्र नगर समेत कई जगहों पर अटे हुए नालों से पानी उफान मारने लगा। शहर के पॉश इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बन गई। तेज बारिश ने वैसे तो सभी को खुशी दी, पर बच्चों को कुछ ज्यादी ही खुशी मिली। बच्चे बारिश में नहाते हुए नजर आए। बारिश से पेड़-पौधों को भी और हराभरा कर दिया। बारिश की बूंदों में पक्षी भी नहाते दिखे। बारिश शुरू होने से पहले तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, पर बूंदों से तापमान में कुछ गिरावट तो आई।