फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Have the child born to dengun held

डेंगू पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया

Sat, 03 Oct 2015 01:41 AM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के कहर के बीच ही शुक्रवार को एक जिंदगी ने जन्म लिया। रामघाट रोड स्थित मिथराज हॉस्पिटल में गंभीर रूप से डेंगू की चपेट में आई एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। इस महिला के मात्र सात हजार प्लेटलेट्स रह गए थे। इसके बाद भी महिला का प्रसव कराया गया। हालांकि बच्चा और जच्चा अभी आईसीयू में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन

मिथराज हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि सिकंदराराऊ के जिरौली कला निवासी अंकिता पत्नी आकाश को डेंगू के चलते अस्पताल में लाया गया था। वह गर्भवती भी थी। प्रसव पीड़ा होने पर पहले उसे सिकंदराराऊ के अनिल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां पर सात दिन से भर्ती थी। बाद में उसे अलीगढ़ लाया। महिला का ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव था। जो कि बेहद मुश्किल से मिलता है।

विज्ञापन

 किसी तरह ब्लड ग्रुप तलाशा गया और प्लेटलेट चढ़ाए गए। अब महिला का प्लेटलेट काउंट 31 हजार है। अब महिला स्वास्थ्य लाभ कर ही है। दूसरी ओर डेंगू के मरीजों का आने का सिलसिला जारी है। अस्पताल में डेंगू आने वाले मरीजों में सासनी से शीतल पत्नी राजकुमार, अलीगढ़ से ही उदल सिंह, अमन, पुरुषोत्तम, कचौरा, रूमा, मुन्नीदेवी, जैव सहित अन्य मरीज आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed