फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: On the second day of the robbery incident, the police scrutinized the CCTV footage

हाथरस : लूट की घटना के दूसरे दिन पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Tue, 16 Nov 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On the second day of the robbery incident, the police scrutinized the CCTV footage
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

गांव कोटा में रविवार की दोपहर को जन सेवा केंद्र की दुकान में घुसकर बदमाश दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति को तमंचे की बट से घायल कर 4.80 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के जल्द खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमें लगा दी हैं।
रविवार से सोमवार की रात होने तक पुलिस लगातार वारदात करने वाले लोगों की छानबीन में जुटी रही है। सोमवार को पुलिस ने गांव कोटा स्थित जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। लूट की घटना के दूसरे दिन पुलिस ने जगह-जगह सख्त चेकिंग अभियान चलाया। उल्लेखनीय है कि गांव कोटा में मुख्तयार सिंह निवासी दयालपुर मुरसान का जन सेवा केंद्र है। यहां पर कृष्णा सिंह पुत्र सुरेशचंद्र निवासी नगला बीच थाना चंदपा काम करता है।
विज्ञापन

कृष्णा का कहना है कि वह दुकान पर लेन देन के लिए पांच लाख रुपये लेकर आया था, जिसमें से कुछ पैसे वितरित कर दिए थे। दोपहर के समय एक बाइक पर तीन लोग आए। इनमें से दो के मास्क लगा हुआ था और एक के मुंह पर अंगोछा बंधा हुआ था। बदमाशों ने उसे तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया और उसकी दुकान में रखे पैसों को निकाल ले गए थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर आ गई और मामले में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed