{"_id":"622cb3cc800917383256f721","slug":"hathras-husband-commits-suicide-by-hanging-after-quarrel-with-wife-mursan-news-ali2869464177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
पवन का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : MURSAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान। पत्नी से विवाद होने पर क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई में शनिवार की दोपहर एक युवक ने पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
खेड़ा बरामई मुरसान निवासी चौधरी पूरन सिंह के पुत्र की शनिवार की सुबह उसकी पत्नी नीतू से विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों में मारपीट हो गई। परिजनों का कहना है कि मारपीट के बाद पवन ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाने की कोशिश की थी।
लेकिन नीतू ने उसे समझा बुझाकर शांत कर लिया और दरवाजा खोलकर बाहर निकाला था। कुछ देर बाद फिर से दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके चलते पवन ने फिर से दरवाजा बंद कर लिया और पंखे से लटक गया। नीतू ने पड़ोस के एक व्यक्ति के नंबर से पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही पवन ने कमरे में पंखे से पत्नी का दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने तोड़कर युवक को बाहर निकाला।
परिजनों ने कहा - नशे का आदी था पवन
परिजनों का कहना है कि पवन नशे का आदी था। वह परिवार में रोज झगड़ा करता रहता था। शनिवार को हुई इस घटना के समय उसका भाई मजदूरी के लिए गया था और उसकी मां घर पर ही थी। पवन की तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब चार साल है। पवन का परिवार मेहनत मजदूरी करता है।
मुरसान कोतवाली प्रभारी दशरथ सिंह का कहना है कि परिजनों की सूचना पर पुलिस गांव गई थी। पवन ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। सूचना पाकर मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पोस्टमार्टम घर पहुंच गए और पूरी घटना की जानकारी लेकर परिवारीजनों को सांत्वना दी।
इस दौरान उन्होंने शासन- प्रशासन से वार्ता कर मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये किसान बीमा दिलाने की मांग की है और स्वयं भी हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इस मौके पर पंकज चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, बलवीर चौधरी, श्रीनिवास, कपिल शर्मा, करुआ शर्मा, सुभाष शर्मा, कपिल राना, सुरेश चंद, ललिता शर्मा, राजकुमार चौधरी, मुरारी लाल, चेतन जाटव, हरिओम शर्मा आदि थे