फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Girlfriend reached married lover's house, assault, commotion

हाथरस : शादीशुदा प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, मारपीट, हंगामा

Tue, 07 Jun 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Girlfriend reached married lover's house, assault, commotion
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के एक दुकानदार का अपने से ज्यादा उम्र की तीन बच्चों की मां के साथ पिछले कई सालों से संबंध चल रहा है। मंगलवार को अचानक यह महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर प्रेमी और प्रेमिका फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस से इनकी शिकायत की है।
महिला का कहना है कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले एक दुकानदार से हुई थी। युवक ने अपने खुद को शादी के करीब एक साल बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते से अलग कर रखा है। महिला का कहना है कि वह अपने सास-ससुर व करीब 11 वर्षीय बेटे और पति के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर को क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 40 वर्षीय महिला अचानक उसके घर में घुस आई।
विज्ञापन

उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। तीनों ने घर में उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर उसके ससुर बचाने आए तो उसके पति की प्रेमिका ने उन्हें भी पीट दिया। इस दौरान मोहल्ले में काफी हंगामा हो गया। महिला ने पुलिस से उसके पति व पति की प्रेमिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि यह व्यक्ति महिला के चक्कर में लाखों रुपये बर्बाद कर चुका है। वह शराब का आदी हो चुका है। रोज शाम को शराब पीकर आता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed