Hathras Case News Live Updates: राहुल-प्रियंका को दिल्ली वापस भेजा गया, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू और अन्य नेता पुलिस लाइन भेजे गए
{"_id":"5f757624436d00773a706983","slug":"hathras-gangrape-victim-death-case-news-live-updates-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Hathras Case News Live Updates: राहुल-प्रियंका को दिल्ली वापस भेजा गया, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू और अन्य नेता पुलिस लाइन भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 01 Oct 2020 08:30 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 01 Oct 2020 08:30 PM IST
खास बातें
हाथरस में युवती के साथ हुई दरिंदगी की घटना और उसके बाद देर रात किए गए अंतिम संस्कार को लेकर देशभर में लोग बौखलाए हुए हैं। परिवारवालों और पुलिस प्रशासन के अलग-अलग बयान तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस पहुंचने की भी सूचना है। इसे लेकर जिले में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहीं आज बिटिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। यहां पढ़ें हाथरस कांड से संबंधित पल-पल के अपडेट-
विज्ञापन
काफिले को छोड़कर पैदल आगे जाती प्रियंका गांधी और राहुल
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:28 PM, 01-Oct-2020
हाथरस की बिटिया के पोस्टमार्टम पर शशि थरूर ने कसा तंज
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हथरस की बिटिया के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि यूपी के मेरे एक दोस्त ने मुझे बताया था कि यह ऐसा राज्य (यूपी) है जहां किसी की सीने में गोली लगने से मौत हो जाती है तो उसकी मौत हार्ट फेल होने से बताए जाने की संभवना होती है। ऐसे में हाथरस पीड़िता की रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात नहीं आती है तो इस खबर से हमें आश्चर्यचकित होने की जरूरत नहीं है। लेकिन क्या हम लोग हाथरस की बिटिया की गरिमा और उसकी पीड़ा को सम्मान दे सकते हैं?
A UP friend once told me his is a state where the"cause of death"of a man with 3 bullet wounds in the chest is likely to be declared "heart failure". No wonder so few are surprised by this news. But can the rest of us pls give this woman the dignity& respect her suffering merits? https://t.co/OEkuVj22lW
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 1, 2020
05:01 PM, 01-Oct-2020
राहुल-प्रियंका को लेकर बुद्ध इटरनेशनल सर्किट से दिल्ली के लिए निकली पुलिस
बुद्ध इटरनेशनल सर्किट से राहुल और प्रियंका को लेकर पुलिस ने दोनों को दिल्ली बॉर्डर पर छोड़ दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष लल्लू और अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन भेजा गया है। इन्हें मुचलका भरकर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
04:05 PM, 01-Oct-2020
बुद्ध इंटरनेशनल सक्रिट गेस्ट हाउस में प्रियंका-राहुल
राहुल और प्रियंका को गिरफ्तार कर पुलिस दोनों को बुद्ध इंटरनेशनल सक्रिट गेस्ट हाउस ले गई है। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने भी इस बात की पुष्टि है कि दोनों को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के गेस्ट हॉउस ले जाया गया है।03:41 PM, 01-Oct-2020
पुलिस ने राहुल और प्रियंका को किया गिरफ्तार
हाथरस जाने के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन का कहना है कि हाथरस में धारा 144 लागू है ऐसे में वहां किसी के जाने की अनुमति नहीं है। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।03:33 PM, 01-Oct-2020
राहुल गांधी नहीं माने तो लिया जाएगा हिरासत मेंः ज्वाइंट सीपी लव कुमार
ज्वाइंट सीपी लव कुमार ने कहा है कि वह राहुल गांधी को समझाने की कोशिश कर रहे हैं अगर वह नहीं माने तो उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।03:06 PM, 01-Oct-2020
इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय: राहुल गांधी
हाथरस जाने के दौरान रोके जाने पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। उत्तर प्रदेश में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!
विज्ञापन
विज्ञापन
02:59 PM, 01-Oct-2020
अलीगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां
हाथरस में बिटिया के परिजनों से मिलने जा रहे अलीगढ़ के सपा जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर हाथरस पुलिस ने लाठियां बरसाईं। सपा जिला अध्यक्ष गिरीश यादव, वरिष्ठ सपा नेता मनोज यादव सहित आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को बस में भरकर अलीगढ़ पुलिस लाइन लाया गया।02:53 PM, 01-Oct-2020
काश यह लाठियां बेटी की रक्षा में खड़ी होतीं: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि हाथरस जाने से हमें रोका गया। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियां चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियां हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियां, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।
हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती। pic.twitter.com/lRq9kLSHJz
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020
02:48 PM, 01-Oct-2020
अपनी गिरफ्तारी देंगे राहुल और प्रियंका
हाथरस जाने से पहले ग्रेटर नोएडा में ही रोके जाने के बाद राहुल और प्रियंका ने पैदल ही आगे बढ़ने का फैसला लिया। इसके बाद अब राहुल और प्रियंका ने अपनी गिरफ्तारी देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ देर में गिरफ्तारी दे सकते हैं।02:42 PM, 01-Oct-2020